राकेश टिकैत के बिगड़े बोल, महिला पत्रकार को कहा भूतनी

किसान महापंचायत के संबोधन से पूर्व भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मीडिया से रुबरू हुए। जहां एक महिला पत्रकार ने एक साथ कई सवाल दाग दिए। इससे तिलमिलाए राकेश टिकैत ने महिला पत्रकार को भूतनी कहकर संबोधित किया। इस पर महिला पत्रकार व अन्य साथियों ने आपत्ति जताई। पत्रकारों ने राकेश टिकैत पर महिलाओं का सम्मान न करना का आरोप लगाया।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

बुलंदशहर। किसान महापंचायत के संबोधन से पूर्व भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मीडिया से रुबरू हुए। जहां एक महिला पत्रकार ने एक साथ कई सवाल दाग दिए। इससे तिलमिलाए राकेश टिकैत ने महिला पत्रकार को भूतनी कहकर संबोधित किया। इस पर महिला पत्रकार व अन्य साथियों ने आपत्ति जताई। पत्रकारों ने राकेश टिकैत पर महिलाओं का सम्मान न करना का आरोप लगाया। अनूपशहर के गांव मौजपुर में आयोजित किसान महापंचायत में मीडिया के समक्ष पहुंचे राकेश टिकैत से एक महिला पत्रकार ने पूछ लिया कि आप किसानों के नेता हैं और 70 फीसदी किसानों ने भाजपा को वोट दिए हैं, जबकि आप विरोध कर रहे थे, भाजपा प्रचंड बहुमत से आई है।

इसका जवाब देते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि हम चुनाव मैदान में नहीं थे, हम किसान हैं और किसान विरोधी नीतियों का व‍िरोध करते हैं। इसके बाद महिला पत्रकार ने औरंगजेब की कब्र पर पहुंचकर पुष्प अर्पित करने का सवाल राकेश टिकैत पर दागा। इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने राकेश टिकैत से कहा कि धूप काफी तेज हैं महापंचायत को संबोधित करें। इस पर राकेश टिकैत ने कहा कि कैसे संबोधित करूं ये तो मेरे पीछे भूतनी की तरह पड़ गए। इस पर महिला पत्रकार ने आपत्ति जताई। इसके साथ ही अन्य पत्रकारों ने भी राकेश टिकैत के इस बयान पर आपत्ति जताई। जिसके बाद राकेश टिकैत प्रेसवार्ता छोड़ सभा को संबोधित करने के लिए उठ खड़े हुए।

calender
12 June 2022, 07:59 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो