राजस्थान में सर्दी का सितम! शीतलहर के चलते घरों में कैद हुए लोग

राजस्थान के सीकर में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। इसके साथ ही यहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि शहर में 9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज़ किया गया।

Shruti Singh
Shruti Singh

राजस्थान के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का प्रकोप जारी है। लगातार बढ़ रही ठंड के वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं शीतलहर और कोहरे की वजह से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। एक तरफ जहां पहाड़ों पर बर्फ की चादर बिछनी शुरू हो गई है। वहीं इस बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है। उत्तर भारत के राजस्थान समेत कई राज्यों में सर्दी के सितम से लोग परेशान है।

बर्फीली हवाओं और कोहरे का कहर

राजस्थान के सीकर में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। बर्फीली हवाओं की वजह से लोग घरों में कैद होने पर मजबूर हो गए है। इसके साथ ही यहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि शहर में 9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज़ किया गया।

 

चूरू में लुढ़का पारा

मौसम विभाग के मुताबिक, चूरू में आज सबसे कम न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कल चूरू में न्यूनतम न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

अभी जारी रहेगा ठंड का सितम

राजस्थान में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग का अनुमान है कि लोगों को फिलहाल सर्दी के प्रकोप से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। आने वाले दिनों में धुंध के साथ तापमान में और अधिक गिरवट दर्ज की जाएगी।

calender
27 December 2022, 11:53 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो