अट्टा मार्केट पर यातायात पुलिस ने चलाया अभियान

सेक्टर 18 स्थित अट्टा मार्केट में यातायात पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने गलत दिशा में चलने वाले और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले सभी वाहन चालकों पर एक अभियान चलाया।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

नोएडा: सेक्टर 18 स्थित अट्टा मार्केट में यातायात पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने गलत दिशा में चलने वाले और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले सभी वाहन चालकों पर एक अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान ऑटो और टैम्पो समेत कई वाहनों के चालान भी यातायात पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने काटे।

इस मौके पर डीसीपी ट्रैफिक गणेश प्रसाद साह ने बताया कि आईएफएस गोलचक्कर पर आड़े तिरछे, नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के अलावा गलत दिशा में वाहन चलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गयी। सैकड़ों की संख्या में ऑटो और वाहन स्वामियों के चालान ऑन लाइन काटे गए। यातायात पुलिस ने एक चेकिंग अभियान शुरू किया है। इस अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

calender
08 March 2022, 05:32 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो