उदयपुर कर्फ्यू: सोमवार को 12 घंटे की छूट, 12 बजे शुरू होगा इंटरनेट

उदयपुर में शांति और सौहार्द्रपूर्ण माहौल के मद्देनजर प्रशासन ने सोमवार को कर्फ्यू में 12 घंटे की छूट का निर्णय किया है। इसी के साथ सोमवार दोपहर 12 बजे से इंटरनेट सेवाएं भी बहाल कर दी जाएंगी।

Janbhawana Times

उदयपुर में शांति और सौहार्द्रपूर्ण माहौल के मद्देनजर प्रशासन ने सोमवार को कर्फ्यू में 12 घंटे की छूट का निर्णय किया है। इसी के साथ सोमवार दोपहर 12 बजे से इंटरनेट सेवाएं भी बहाल कर दी जाएंगी। गौरतलब है कि उदयपुर में तालिबानी तरीके से कन्हैयालाल तेली की निर्मम हत्या के बाद 28 जून रात 8 बजे से सात थानाक्षेत्रों में कर्फ्यू लागू कर दिया गया था। शनिवार को कर्फ्यू में 4 घंटे, रविवार को 10 घंटे की छूट दी गई थी।

शहर में शांतिपूर्ण माहौल को देखते हुए सोमवार को कर्फ्यू में ढील 12 घंटे कर दी गई है। यह ढील सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक रहेगी। इसके लिए रविवार शाम जिला मजिस्ट्रेट ताराचंद मीणा ने आदेश जारी किए। इधर, संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट ने उदयपुर में सोमवार दोपहर 12 बजे से इंटरनेट सेवाएं बहाल करने के आदेश जारी किए हैं। उदयपुर में इंटरनेट सेवाएं 28 जून से बंद हैं। हालांकि, राजसमंद के भीम व देवगढ़ कस्बे में अगले 24 घंटों तक नेटबंदी बढ़ा दी गई है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag