केंद्रीय मंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया डीएनडी पर स्वागत

सेक्टर 16,A स्थित डीएनडी पर महिला एवं बाल विकास कल्याण की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

नोएडा: सेक्टर 16,A स्थित डीएनडी पर महिला एवं बाल विकास कल्याण की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यह स्वागत समारोह गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा और जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा को मिली जीत उत्तर प्रदेश और गौतम बुद्ध नगर के मतदाताओं की जीत है। उत्तर प्रदेश और देश की जनता को इस बात का पूरी तरह से भरोसा है कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार और केंद्र में मोदी सरकार लगातार तेजी के साथ विकास कर रही है। जिससे उत्तर प्रदेश और देश रोजाना एक नए शिखर की तरफ बढ़ रहा है।

इस मौके पर भाजपा के महामंत्री उमेश त्यागी, डिम्पल आनंद, उपाध्यक्ष गिरीश कोटनाला, तन्मय शंकर, चमन अवाना, रवि यादव, पंकज झा, अशोक मिश्रा, सूरजपाल राणा, उमेश यादव, शारदा चतुर्वेदी,  प्रसंजीत मित्रा, एहसान खान, लोकेश यादव, शिवानी सरद, मनोज शर्मा और मल्लिकेस्वर झा समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

calender
21 March 2022, 06:02 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो