UP: प्रेम प्रसंग के चलते युवक को मारी गोली, हालत नाजुक

यूपी के आजमगढ़ जिले में एक युवक को दो बदमाशों ने प्रेम प्रसंग के चलते गोली मार दी। युवक की हालत नाजुक बनी हुई हैं।

Shruti Singh
Shruti Singh

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में प्रेम प्रसंग में एक युवक को कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। वहीं वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। बताया जा रहा है कि तहबरपुर थाना क्षेत्र के 26 वर्षीय राही यादव का किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था और इसी के चलते बदमाशों ने शुक्रवार देर रात उसे गोली मार दी।

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत अभी नाजुक बनी हुई हैं। लेकिन इस बीच बता दें कि युवक ने बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, उसने गोली मारकर फरार होने वाले दोनों बदमाशों को पहचान लिया हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई हैं। साथ ही इस मामले में आगे की छानबीन जारी हैं।

पुलिस के मुताबिक दोनों बदमाश हरिहरपुर गांव के हैं। फिलहाल दोनों बदमाशों की तलाश की जा रही हैं। पुलिसा का कहना हैं कि दोनों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Topics

calender
03 December 2022, 03:36 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो