उत्तर प्रदेश : दीवार गिरने से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर जिला में दीवार गिरने से मलबे में दबकर घायल हुए व्यक्ति की ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर जिला में दीवार गिरने से मलबे में दबकर घायल हुए व्यक्ति की ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

नॉलेज पार्क के थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बुलंदशहर जिला के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में रहने वाले चंदन कुमार दो दिन पूर्व दीवार गिरने से मलबे के नीचे दब गए थे। गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया।उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान चंदन कुमार की मौत हो गई।

हालांकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई भी की जा रही है।

calender
31 May 2022, 02:28 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो