उत्तरप्रदेश: इलाज के लिए गई महिला के साथ दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया, आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश के गोडा जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इलाज कराने गई एक महिला के साथ गांव के चिकित्सक ने बेहोशी का इजेक्शन देकर पिड़ित महिला को हवस का शिकार बनाया साथ ही आरोपी ने घटना का वीडियो भी बनाया है।

Suman Saurabh
Suman Saurabh

उत्तरप्रदेश के गोंडा जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इलाज कराने गई एक महिला के साथ गांव के चिकित्सक ने बेहोशी का इजेक्शन देकर पिड़ित महिला को हवस का शिकार बनाया साथ ही आरोपी ने घटना का वीडियो भी बनाया है। जानकारी के अनुसार घटना को अंजाम बीते बुधवार को ही दिया गया है। जैसे ही घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को हुई, लोग भड़क गए हैं। हालांकि इससे पहले की पुलिस आरोपी को पकड़ती आरोपी चिकित्सक फरार हो गया है। चिकित्सक का नाम अजमल बताया जा रहा है जो कि जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र के बिसुनापुर बाजार में क्लीनिक चलाता है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी ज्यादा आक्रोश है, लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की मांग कर रहें हैं। इधर पुलिस को इसकी जानकारी के बाद क्लीनिक को सीज कर दिया गया है। साथ ही घटना की निंदा करते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है। पुलिस ने कहा है उन्होंने आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज किया है, साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस के द्वारा आरोपी को कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रयास किया जाएगा।

calender
29 October 2022, 12:40 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो