उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी ने आरटीओ पर मारा छापा, दिनेश पठोई सस्पेंड

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंगलवार सुबह अचानक आरटीओ कार्यालय में पहुंचने से विभाग में हलचल मच गया।

Janbhawana Times

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंगलवार सुबह अचानक आरटीओ कार्यालय में पहुंचने से विभाग में हलचल मच गया। इस दौरान लापरवाही को लेकर धामी ने आरटीओ दिनेश पठोई को निलंबित कर दिया।

मुख्यमंत्री की ओर से की गई इस कार्रवाई के बाद विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। वह आज सुबह अचानक आरटीओ कार्यालय पहुंच गए। यहां अनियमितताओं को लेकर उन्होंने तुरंत आरटीओ दिनेश पठोई को निलंबित कर दिया। इस दौरान यहां 80 फीसदी कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सुबह दस बजे दफ्तर नहीं पहुंचने वाले कई अधिकारियों कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के आदेश किए गए।

सीएम धामी को आरटीओ कार्यालय में अनियमितता की लगातार शिकायतें मिल रही थी। विभागीय सूत्रों के मुताबिक अभी कई और अफसरों पर गाज गिर सकती है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag