आरके सिन्हा के होली मिलन समारोह में जुटे दिग्गज

आरके सिन्हा के होली मिलन समारोह में जुटे दिग्गज

Janbhawana Times
Janbhawana Times

भाजपा के संस्थापक सदस्य सह पूर्व राज्यसभा सदस्य रवींद्र किशोर सिन्हा के पटना स्थित आवास अन्नपूर्णा भवन में रविवार को आयोजित होली मिलन समारोह में राजनीति, उद्योग और फिल्म जगत की दिग्गज हस्तियों का जुटान हुआ। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जयसवाल, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन, डिप्टी सीएम रेणु देवी, लोजपा (रामविलास) सुप्रीमो और सांसद चिराग पासवान, सांसद रविशंकर प्रसाद, छेदी पासवान, पूर्व सांसद अरुण कुमार, वीआईपी सुप्रीमो और मंत्री मुकेश सहनी, नितिन नवीन समेत कई मंत्री और सांसदों के अलावा विभिन्न क्षेत्रों की दिग्गज हस्तियों ने होली मिलन समारोह में शिरकत की। साथ ही भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार पवन सिंह ने टीम के साथ जमकर जलवा बिखेरा। आलम यह रहा कि पवन सिंह की होली गीतों पर लजीज व्यंजन का लुत्फ उठाते हुए लोग थिरकते रहे।

इस अवसर पर आरके सिन्हा ने कहा कि होली रंग-गुलाल के साथ आपसी प्रेम और सौहार्द का त्योहार है। यह प्यार और सौहार्द का संदेश देता है। राग-द्वेष त्यागकर आपस में सहभागिता से रहें, यही संदेश यह पर्व देता है। इसमें होलिका दहन की परंपरा है। इस दहन का मतलब ही होता है कि हम बुराई को जलाकर अच्छाई का दीप जलायें। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि यह रंगों का त्योहार हम सभी के जीवन में भी खुशियों का रंग भरे। कोरोना काल के बाद हम सभी हंसी-खुशी से रहें। देश और राज्य की प्रगति में योगदान दें। उन्होंने कहा कि होली सभी के जीवन में रंग भरे यही मेरी शुभकामना है।

होली मिलन समारोह में कई विधायक, विधान पार्षद, भाजपा जिला अध्यक्ष, हजारों कार्यकर्ता एवं जनता ने लजीज व्यंजन के साथ भोजपुरी के सुपर स्टार पवन सिंह और अनुपमा यादव के लोकगीतों का भरपूर आनंद उठाया।

Topics

calender
13 March 2022, 08:04 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो