score Card

हम दिल्ली की बिगड़ती क़ानून व्यवस्था को लेकर चिंतितः केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को दिल्ली के बिगड़ते कानून व्यवस्था पर चिंता जाहिर की है। साथ ही दिल्ली के एलजी से इस बात पर संज्ञान लेने को कहा है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को दिल्ली के बिगड़ते कानून व्यवस्था पर चिंता जाहिर की है। साथ ही दिल्ली के एलजी से इस बात पर संज्ञान लेने को कहा है।

कहा कि हाल ही में रिपोर्ट आई थी कि दिल्ली के अंदर कानून व्यवस्था बहुत खराब हो गई है। हम इसके लिए बहुत चिंतित हैं और कोई राजनीति नहीं चाहते। हम चाहते हैं उपराज्यपाल साहब और केंद्र सरकार इस बारे में उचित कदम उठाएं, हम से जो भी सहायता चाहते हैं, हम देने को तैयार हैं। लेकिन हम यह बर्दाश्त नहीं कर सकते। एनसीआरबी बताया गया है कि पूरे देश में दिल्ली महिलाओं के लिए असुरक्षित है।

आपको बता दें कि हाल में राष्‍ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्‍यूरो की रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें राजधानी दिल्ली को महिलाओं के लिए देश का सबसे असुरक्षित शहर बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में रोजाना दो नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया है।

एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार साल 2021 में दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 13,982 केस दर्ज किए गए हैं जबकि साल 2020 में यह आंकड़ा 9782 था। यानी एक साल में महिला के खिलाफ अपराधों में करीब 40 फीसदी का इजाफा हुआ है। इसके अलावा साल 2021 में दिल्ली में बच्चियों से बलात्कार के 833 मामले, पतियों द्वारा क्रूरता के 4674 मामले, अपहरण के 3948 मामले और दहेज हत्या के 136 मामले दर्ज किए गए हैं।

calender
01 September 2022, 06:43 PM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag