भाजपा के शासन में श्रमिकों की आत्महत्या के मामलों में तीन गुना वृद्धिः AAP प्रवक्ता

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तंज कंसा है। उन्होंने कहा कि 'सबका साथ, सबका विकास' का नारा देने वाली भाजपा के 8 साल के शासन में श्रमिकों की आत्महत्या के मामलों में तीन गुना वृद्धि हुई है।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तंज कंसा है। उन्होंने कहा कि 'सबका साथ, सबका विकास' का नारा देने वाली भाजपा के 8 साल के शासन में श्रमिकों की आत्महत्या के मामलों में तीन गुना वृद्धि हुई है।

आप प्रवक्ता ने बुधवार को ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने एक खबर को साझा करते हुए ट्वीट किया, 'सबका साथ, सबका विकास' का नारा देने वाली भाजपा के 8 साल के शासन में श्रमिकों की आत्महत्या के मामलों में तीन गुना वृद्धि हुई है।

मालविंदर सिंह कंग ने कहा कि "मजदूरों की दुर्दशा पर भाजपा सरकार को शर्म आनी चाहिए। क्या यही आपका 'सबका साथ, सबका विकास' था? गरीब मजदूर आत्महत्या करने को विवश हैं।" आप प्रवक्ता ने कहा कि "हमारे सभी लक्ष्यों को पाने के लिए 'सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास और हर एक के प्रयास' बहुत महत्वपूर्ण हैं।"

calender
21 December 2022, 03:01 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो