यमुनानगर: चुनाव की तैयारियां पूरी, पहले चरण का मतदान कल, चुनाव अधिकारी बूथों पर हुए रवाना

पहले चरण का मतदान 30 अक्टूबर को होगा। जिसके लिए पूरे प्रदेश में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पोलिंग पार्टियां चुनाव सामग्री लेकर रवाना हो चुकी है

Janbhawana Times
Janbhawana Times

संबाददाता- राजीव मेहता (यमुनानगर, हरियाणा)

हरियाणा। पहले चरण का मतदान 30 अक्टूबर को होगा। जिसके लिए पूरे प्रदेश में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पोलिंग पार्टियां चुनाव सामग्री लेकर रवाना हो चुकी है। चुनाव में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। यमुनानगर में भी चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियों को अंतिम रुप दिया।

यमुनानगर में चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रथम चरण में 2 फेज में यहां चुनाव होगा। यमुनानगर के जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी शंकरलाल ने बताया कि 30 अक्टूबर को जिला परिषद एवं ब्लाक समिति का चुनाव होगा। एवं 2 नवंबर को पंच व सरपंचों के चुनाव होंगे।

उन्होंने बताया कि यमुनानगर जिला में 490 ग्राम पंचायते हैं। 490 ग्राम पंचायतों में से 40 सरपंच सर्वसम्मति से चुने गए हैं। 449 पंचायतों में चुनाव होगा। 3,841 पंच के पदों में से 2,610 पंच निर्विरोध चुने गए हैं। उन्होंने बताया कि 1,128 पदों के लिए चुनाव होगा। उन्होंने जानकारी दी कि जिला परिषद के 18 वार्डों के लिए 669 बूथों पर चुनाव होगा।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएंगे। यमुनानगर जिला में 126 बूथ हाइपर सेंसेटिव है, 101 बूथ सेंसेटिव है वहां सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबल उपलब्ध रहेगा। उन्होंने बताया कि ब्लॉक समिति के 7 ब्लॉकों में 139 पदों के लिए चुनाव है जिनमें से तीन सदस्य सर्वसम्मति से चुने गए हैं।

उन्होंने बताया कि 64 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे, जिनके साथ पुलिस की टुकड़ी उपलब्ध रहेगी। जो किसी भी तरह की बूथ पर दिक्कत आने पर उसका समाधान करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि जिला परिषद, ब्लॉक समिति एवं सरपंच पद का चुनाव ईवीएम से होगा। जबकि पंच पद के चुनाव के लिए बेल्ट पेपर इस्तेमाल किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यमुनानगर जिला में 5 लाख 15,000 मतदाता है। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी ने बताया कि पंचायत समिति के 139 पदों के लिए के लिए 556 उम्मीदवार, जिला परिषद के 18 उम्मीदवारों के लिए 147 प्रत्याशी, सरपंच पद के लिए 1,627 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

calender
29 October 2022, 06:26 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो