योगी सरकार का किसानों के हक में बड़ा फैसला ,190 करोड़ कर्ज होगा माफ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने नए साल के अवसर पर 33 हाजार से अधिक किसानों को बड़ी सौगात दी है। ये किसान सरकार की कर्जमाफी योजना से वंचित थे। सरकार ने ऐसे 33,408 किसानों के लिए एक लाख तक की कर्जमाफी का आदेश जारी कर दिया है

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने नए साल के अवसर पर 33 हजार से अधिक किसानों को बड़ी सौगात दी है। ये किसान सरकार की कर्जमाफी योजना से वंचित थे। सरकार ने ऐसे 33,408 किसानों के लिए एक लाख तक की कर्जमाफी का आदेश जारी कर दिया है। जानकारी के अनुसार साल 2017 में योगी सरकार की कर्जमाफी योजना के तहत कुछ टेक्निकल खामियों की कारण से इन किसानों को फायदा नहीं मिल पाया था। अब सरकार ने और से उन खामियों को दूर करते हुए कर्जमाफा का आदेश जारी किया गया है। इसके लिए फंड भी जारी कर दिया गया है।

प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि वर्ष 2017 में योगी सरकार बनने के बाद कर्जमाफी की घोषणा किया गया था। इस दौरान लाखों किसानों को एक लाख कर के ऋण माफ किए गए थे। लेकिन 33.408 किसानों कुछ टेक्निकल कमियों की वजह से इससे वंचित रह गए थे। अब उन रह गए किसानों के भी 190 करोड़ रूपये का कर्ज माफ कर किया जाएगा। इससे किसानों में खुशी की लहर जांग उठी है।

खबर ये भी पढ़े.....................

कन्नौज में कोहरे के कारण हुआ हादसा, 3 की मौत, 17 घायल

calender
09 January 2023, 12:43 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो