हरियाणा: युवा कांग्रेस ने शिक्षा को लेकर राज्य सरकार पर साधा निशाना

हरियाणा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा कुरुक्षेत्र पहुंचे राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा प्रदेश की सरकार ने शिक्षा का निजीकरण किया है। प्रदेश में सरकारी स्कूल बंद करने में अध्यापकों की कमी होने के खिलाफ युवा कांग्रेस

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

हरियाणा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा कुरुक्षेत्र पहुंचे राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा प्रदेश की सरकार ने शिक्षा का निजीकरण किया है। प्रदेश में सरकारी स्कूल बंद करने में अध्यापकों की कमी होने के खिलाफ युवा कांग्रेस ने आंदोलन छेड़ा है। पिपली रेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए हरियाणा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा ने कहा कि प्रदेश सरकार स्कूली शिक्षा में सुधार लाएं जिन सरकारी स्कूलों को बंद करने के आदेश सरकार द्वारा दिए गए हैं वापस लिया जाए और टीचर की भर्ती तुरंत प्रभाव से की जाए टीचर की भर्ती से स्कूली शिक्षा में सुधार आएगा। 

हरियाणा प्रदेश जो बेरोजगारी में नंबर वन पर है हरियाणा प्रदेश में बेरोजगारी में भी कमी आएगी और यह कदम ऐतिहासिक साबित होगा। आज हरियाणा प्रदेश नंबर एक पर गिना जाता हैं मगर शिक्षा के इस फैसले की वजह से कही हमारा राज्य अशिक्षा में नंबर 1 ना हो जाए, प्रदेश के मुखिया सरकारी स्कूलों को बचाए शिक्षा के आंदोलन को बचाने की शुरुआत धर्म नगरी कुरुक्षेत्र से की गई है इसके बाद हरियाणा प्रदेश के उन स्कूलों में जाएंगे जिन स्कूलों को सरकार ने बंद करने का निर्णय लिया है।

जाकर वहां की पंचायत ग्रामीण में स्कूली बच्चों से मिलकर इस आंदोलन की मुहिम में जोड़ेंगे ताकि सरकार के सामने अपनी आवाज रख सकें हरियाणा प्रदेश के सभी जिलों में युवा कांग्रेस जाएगी और इस मुहिम से प्रदेश भर के लोगों को जोड़ा जाएगा ताकि सरकारी स्कूलों की शिक्षा और बिगड़ती शिक्षा को बचाया जा सके आज सरकारी स्कूलों में अच्छी शिक्षा ना मिलने की वजह से ही लोग प्राइवेट स्कूलों में अपने बच्चों को शिक्षा दिलवा रहे हैं।

कांग्रेस युवा प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धि राजा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में 14 सरकारी स्कूल बंद हुए हैं आज हरियाणा प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों के बाहर बच्चे धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। हमारे आरटीआई के जवाब से दी गई जानकारी देते हुए कहा कि अभी तक राज्य सरकार में सिर्फ प्रदेश के अंदर 8 ही स्कूल खोले हैं आरटीआई के आंकड़े हैं आज सरकारी स्कूलों को बंद करने का लिखित निर्देश दिया गया है।

calender
07 September 2022, 02:12 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो