जुबिन गर्ग की हत्या हुई...सिंगापुर में हुई सिंगर की मौत, CM हिमंता बिस्वा सरमा बोले- हत्यारों को कानून का सामना करना पड़ेगा

असम के मशहूर सिंगर जुबिन गर्ग की मौत पर सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि गर्ग की हत्या की गई थी. उन्होंने कहा कि ऐसा करने वालों को कानून का सामना करना पड़ेगा और कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी. जुबिन गर्ग की मौत सिंगापुर में एक ट्रिप के दौरान हो गई थी. जिसके बाद राज्यभर में बड़े स्तर पर उनके फैंस सड़क पर उतर गए थे.

Utsav Singh
Edited By: Utsav Singh

नई दिल्ली : असम के मशहूर सिंगर जुबिन गर्ग की मौत की गुत्थी अभी तक हल नहीं हो पाई है. सीएम हेमंता बिस्वा सरमा ने इस मामले पर कहा कि जुबिन की हत्या की गई थी. जो भी लोग इस मामले में आरोपी हैं, वे कानून से बच नहीं पाएंगे. सिंगापुर प्रशासन ने शुरुआत में इसे एक सामान्य हादसा बताया था और आधिकारिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पानी में डूबना बताया था, लेकिन असम सरकार ने इसे हत्या मानते हुए जांच शुरू कर दी है. 

चार से पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
आपको बता दें कि CM हेमंता सरमा ने असम के विधानसभा में कहा कि शुरुआती जांच के बाद, असम पुलिस को यकीन था कि यह कोई गैर-इरादतन हत्या का मामला नहीं था, बल्कि यह एक सीधी-सादी हत्या थी. सीएम सरमा ने यह दावा किया कि आरोपियों में से एक ने जुबिन की हत्या की और दूसरे ने उसकी मदद की. जांच के दौरान हत्या के मामले में चार से पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है. 

वहीं, उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा, ''उनके बेहूदा बयानों को सुनकर ऐसा लगता है कि अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने के चक्कर में ये लोग जुबिन गर्ग के हत्यारों की वकालत कर रहे हैं. इनकी निगाहें कहीं और हैं और निशाने कहीं और.''


19 सितंबर को सिंगापुर में हुई थी हत्या 
असम और पूर्वोत्तर भारत की आवाज माने जाने वाले जुबिन गर्ग की मौत 19 सितंबर को सिंगापुर में हुई थी. लेकिन उनकी मौत अभी तक एक गंभीर रहस्य बनी हुई है. मिली जानकारी के अनुसार गर्ग नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए सिंगापुर गए थे. हादसे के दिन वह सेंट जॉन आइलैंड के पास एक यॉट पर मौजूत थे और तैरने के लिए पानी में उतरे थे. इस दौरान उन्होंने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी और सांस लेने में दिक्कत आने के बाद उन्हें अस्पताल में ले जाया गया, जहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने गर्ग को मृत घोषित कर दिया. 

जांच के लिए शुरू हुई MLTA  प्रकिया 
सिंगर गर्ग की मौत के बाद उनके परिवार, फैंस और कुछ राजनीतिक नेताओं ने सवाल खड़े किए. जिसके बाद असम सरकार ने एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम और एक सदस्यीय न्यायिक आयोग बनाया. इसके साथ ही भारत सरकार ने भी इस मामले में जांच में मदद के लिए MLAT प्रक्रिया शुरू की है. 

जांच में हुए कई बड़े खुलासे 
हालांकि, इस घटना की जांच में कई बड़े खुलासे हुए हैं. पुलिस ने अब तक इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इसमें मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा, फेस्टिवल आयोजक श्यामकानू महंता, कुछ बैंड सदस्य, जुबिन के कजिन और सुरक्षा कर्मी शामिल है. जांच के दौरान सुरक्षाकर्मियों के बैंक खातों से 1.1 करोड़ रुपये से ज्यादा की संदिग्ध रकम मिलने के बाद वित्तीय एजेंसियां भी इस मामले की जांच में शामिल हो गई हैं. 

बता दें कि दूसरी ऑटोप्सी रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि मौत जहर से नहीं हुई लेकिन, संभावित षड्यंत्र, विरोधाभासी बयान, देरी से इलाज और पैसों की लेनदेन ने इस पूरे मामले को उलझा दिया. वहीं, सिंगापुर पुलिस अभी भी इसे हादसा मान रही है, लेकिन असम के सीएम हेमंत बिस्वा सरमा ने इसे ह्त्या बताते हुए जल्द चार्जशीट दाखिल करने की बात कही है. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag