पलाश मुच्छल को लेकर सोशल मीडिया पर मचा बवाल, शादी टलने के बाद वायरल चैट ने मचाई सनसनी

फिल्ममेकर और कंपोजर पलाश मुच्खल इन दिनों सोशल मीडिया पर तूफान की जद में हैं. वजह? उनकी और एक दूसरी लड़की की चैट के स्क्रीनशॉट्स वायरल हो गए हैं. ये ड्रामा तब शुरू हुआ जब क्रिकेटर स्मृति मंधाना के साथ उनकी शादी अचानक टलने की खबर आई थी.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

नई दिल्ली: फिल्ममेकर और म्यूजिक कम्पोज़र पलाश मुच्छल बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर भारी विवाद के केंद्र में हैं. वजह है एक अंजान महिला द्वारा शेयर किए गए चैट का स्क्रीनशॉट, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गए. यह पूरा विवाद उस समय उभरकर सामने आया जब उनकी भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी टल गई थी.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फैल रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेडिट और इंस्टा पर एक महिला ने दावा किया कि वह पलाश के संपर्क में थीं और उन्होंने उन्हीं बातचीत के स्क्रीनशॉट सार्वजनिक किए हैं. इन वायरल पोस्ट्स ने फैंस के बीच कई सवाल खड़े कर दिए हैं और चर्चा ने अब काफी जोर पकड़ लिया है.

 वायरल चैट ने बढ़ाई हलचल

महिला द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट्स में पलाश मुच्छल के कथित रूप से फ्लर्ट वाले मैसेज दिखाई दे रहे हैं. इसी बीच, पलाश की बहन और सिंगर पलक मुच्छल ने पुष्टि की थी कि 23 नवंबर को सांगली में होने वाली शादी अब निर्धारित तारीख पर नहीं होगी. शुरुआत में शादी के टलने की वजह स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत बिगड़ने को बताया गया था. बाद में इंटरनेट पर यह भी दावा किया गया कि पलाश भी अस्पताल में भर्ती हुए थे, हालांकि इन बातों की अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है.

 मैसेज में क्या लिखा था?

कुछ पोस्ट्स में महिला की पहचान मैरी डी’कोस्टा के रूप में की गई है. शेयर किए गए स्क्रीनशॉट्स में पलाश द्वारा उसकी तारीफ करने, क्रिकेटर के साथ अपने ‘लॉन्ग-डिस्टेंस’ समीकरण की चर्चा करने और बाहर मिलने के सुझाव जैसी बातें लिखी नजर आती हैं. इन बातचीतों में स्पा विज़िट, स्विमिंग सेशन और अचानक सुबह-सुबह मुंबई के वर्सोवा बीच चलने जैसे प्रस्ताव भी शामिल बताए गए हैं. हालांकि यह सब तभी मान्य माना जा सकता है जब इन स्क्रीनशॉट्स की प्रामाणिकता साबित हो.

स्क्रीनशॉट असली हैं या फर्जी?

बॉलीवुड की रिपोर्ट के अनुसार, इन वायरल चैट्स की सत्यता की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. बावजूद इसके सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. एक तरफ लोग पलाश मुच्छल की कथित हरकत की आलोचना कर रहा है, जबकि दूसरा वर्ग संयम बरतने की अपील कर रहा है. उनका कहना है कि परिवार पहले ही एक संवेदनशील स्थिति से गुजर रहा है और अपुष्ट दावों के आधार पर किसी पर ऑनलाइन हमला नहीं किया जाना चाहिए.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag