Punjab की ताजा ख़बरें
Saturday, 10 December 2022
Punjab : लुधियाना जेल में बंद कैदियों के बीच जमकर मारपीट , 4 जख्मी
Saturday, 10 December 2022
पंजाब: तरनतारन में पुलिस स्टेशन पर अटैक से हड़कंप, खालिस्तानी संगठन ने ली जिम्मेदारी
Friday, 09 December 2022
Punjab: डीसी ने दो बहनों के सपनों को दी नई दिशा, पूरी की उनकी इच्छा
संगरूर जिला प्रबंधकीय काम्प्लेक्स में डिप्टी कमिश्नर (डीसी) से मिलने आई सरकारी स्कूल की दो होनहार छात्राओं ने डीसी जतिंदर जोरवाल से मुलाकात की। इस बीच डीसी जतिंदर जोरवाल ने दोनों छात्राओं को कुछ देर के लिए डीसी की कुर्सी पर बैठा कर कुछ देर के लिए उनके सपनों को हकीकत में बदल दिया।
Friday, 09 December 2022
चंडीगढ़ के तीन युवा बने असली दानवीर, 11 लोगों को अंगदान कर दी नयी ज़िंदगी,इनमें चेन्नई की एक लड़की भी शामिल
पंचकूला के पहने वाले 22 साल के नमन का दिल अब चंडीगढ़ से 2500 km दूर चेन्नई में रहने वाली गंभीर रुप से बीमार एक 13 साल की किशोरी के अंदर धड़केगा। नमन के दिल के मेल न मिल पाने के कारण उनके दिल को मंगलवार दोपहर 3:25 बजे पर विस्तारा एयरलाइन्स की फ्लाइट के माध्यम से चेन्नई रवाना कर दिया गया। दिल को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर 22 मिनट में ही PGI से एयरपोर्ट भेजा गया था। रात के करीब 8:30 बजे चेन्नई में फ्लाइट लैंड हुई। जिसके बाद दिल को MGM Health Care Hospital ले जाया गया।
Friday, 09 December 2022
पंजाब के CM मान ने की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात, इन अहम मुद्दों पर की चर्चा
दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की मुलाकात। इस दौरान कई अहम मुद्दो पर हुई चर्चा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आज गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक हुआ
Thursday, 08 December 2022
पंजाब: व्यापारी हत्याकांड में घायल कॉन्स्टेबल मनदीप सिंह की मौत, मान ने ट्वीट कर जताया दुख
जालंधर के शहर नकोहर में कपड़ा व्यापारी भूपिंदर सिंह उर्फ टिम्मी चावला हत्याकांड के दौरान उनकी सुरक्षा करते हुए पुलिस कॉन्स्टेबल मनदीप सिंह की भी मौत हो गई है। उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर कॉन्स्टेबल मनदीप सिंह की मौत पर शोक जताया।
Thursday, 08 December 2022
Punjab: पूर्व सीएम के मीडिया सलाहकार के घर छापेमारी, भारी पुलिस बल तैनात
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेहद करीबी और मीडिया सलाहकार रहे भरतइंदर सिंह चहल के घर विजिलेंस ने छापेमारी की। पटियाला स्थित चहल के आवास पर देर रात भारी पुलिस बल तैनात किया गया। हालांकि पुलिस ने इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है, लेकिन चर्चा रही है कि विजिलेंस की दबिश चल रही है।
Sunday, 04 December 2022
चंडीगढ़ः आप बीजेपी आमने सामने, हरियाणा भाजपा नए विधानसभा की तैयारियों में जुटी
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान काफी लंबे समय से गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार में व्यस्त रहे है। वहीं, दूसरी तरफ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर चंडीगढ़ में अलग विधानसभा भवन की तैयारियों को पूरा करने में लगी हुई है।
Saturday, 03 December 2022
पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़, 3 और आरोपी गिरफ्तार
पंजाब के अमृतसर के छेहरटा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड में हुई थी उसे लेकर खबर सामने आई है। पंजाब पुलिस ने 3 और गैंगस्टरों को भी काबू कर लिया है। यह मामला गांव सराई से गुरजिंदर, वरिंदर और हरदेव को पकड़ा गया हैं।
Friday, 02 December 2022
Punjab: भाजपा में शामिल हुए जयवीर शेरगिल, कैप्टन अमरिंदर सौंपी गई बड़ी कमान
कांग्रेस पार्टी छोड़कर हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, शुक्रवार को कांग्रेस के नेता जयवीर शेरगिल भाजपा में शामिल हो गए है।
Friday, 02 December 2022
Punjab: सिंचाई मामले को लेकर पूर्व मंत्री शरणजीत ढिल्लों से पूछताछ जारी
सिंचाई घोटाले के मामले को लेकर पूर्व मंत्री शरणजीत ढिल्लों से मोहाली के विजिलेंस दफ्तर में पूछताछ की जा रही है। ढिल्लों पर टेंडर देने के लिए रिश्वत लेने का आरोप लगा है। सिंचाई घोटाले को लेकर पूर्व मंत्री से पूछताछ की जा रही है। यह पूछताछ करीब चार घंटे से चल रही है।
Friday, 02 December 2022
छात्रों को नहर साफ करना पड़ा महंगा, लगा 25 हजार रुपये का जुर्माना
पंजाब के लुधियाना के सराभा नगर स्थित गुरु नानक पब्लिक स्कूल के ऊपर नगर निगम ने लगाया 25 हजार रुपये का जुर्माना। दरअसल बात ये है कि गुरु नानक पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सिधवां नहर में सफाई की थी। नगर निगम का आरोप ही कि स्कूल के बच्चों ने सफाई अभियान के तहत कूड़ा इकट्ठा किया और वहां से खंडित मूर्तियों को भी कूड़े में ही रखकर आग लगा दी, जब यह मामला नगर निगम के संज्ञान में आया तो स्कूल प्रबंधकों पर 25 हजार रुपये का चालान काटकर जुर्माना लगाया।
Friday, 02 December 2022
सिद्धू मूसेवाला मर्डर का मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ कैलिफोर्निया में हुआ गिरफ्तार
पंजाबी सिंगर सिध्दू मूसेवाला हत्याकांड मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी हैं। भारत की खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार सिध्दू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गोल्ड़ी बराड़ को गिरफ्तार कर लिया गया है