Latest News on News in Hindi | Local News | District Updates - JBT
Wednesday, 04 January 2023
पंजाब सरकार की बड़ी सौगात, ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित महिलाओं की फ्री में होगी जांच
Tuesday, 03 January 2023
अमृतसर में पाकिस्तान की साजिश नाकाम, BSF ने घुसपैठिए को किया ढेर
Tuesday, 03 January 2023
Punjab: 3 महीने में सरकारी खजाने से पूर्व CM चन्नी ने खाया 60 लाख रुपए का खाना, RTI से हुआ खुलासा
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी(Charanjit Singh Channi) के कार्यकाल को लेकर हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। बता दें की चन्नी पंजाब की सत्ता में सिर्फ तीन महीने के लिए ही मुख्यमंत्री बने थे। इस दौरान उनके सुबह के नाश्ते से लेकर रात के लजीज डिनर तक की सभी पेमेंट सरकारी खजाने से हुई है।
Monday, 02 January 2023
चंडीगढ़:दो राज्यों के सीएम निवास से कुछ दूरी पर बम की सूचना से हड़कंप
पंजाब के मोहाली के नयागांव से सटे चंडीगढ़ के आम के बाग सेक्टर 2 बम मिलने की सुचना पर हड़कंप मच गया। सुचना मिलते ही चंड़ीगढ़ और मोहाली पुलिस मौके पर पहुंची। इसकी सूचना पुलिस को बाग के अंदर लगे ट्यूबवेल के ऑपरेटर ने दी है।
Monday, 02 January 2023
पंजाब के चार शहरों को जल्द मिलेगी मेट्रो ट्रेन की सौगात, मान सरकार ने किया बड़ा ऐलान
पंजाब में बढ़ते ट्रैफिक की समस्या को सुलझाने के लिए सरकार ने राइट्स एजेंसी में सर्वे करने का निशचय किया है। जिसमें मोहाली के साथ अमृतसर और लुधियाना में मेट्रो चलाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी है। वहीँ कैबिनेट मंत्री समन अरोड़ा ने एक निजी कार्यक्रम में कहा आशा करते हैं, जल्द ही हकीकत में भी बदल जायेगा।
Monday, 02 January 2023
पंजाब में कड़ाके की ठंड को देखते हुए 8 जनवरी तक आंगनवाड़ी केद्रों में अवकाश घोषित
पंजाब राज्य में तेजी से कड़ाके की ठंड को देखते हुए सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 8 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया है। सामाजिक सुरक्षा महिला व बाल विकास मंत्री बलजीत कौर ने कहा कि छोटे बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए 8 जनवरी तक राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकास कर दिया है
Sunday, 01 January 2023
Punjab: सीएम भगवंत मान नववर्ष पर परिवार सहित गुरुद्वारा साहिब पहुंचे
आज दुनिया भर में नववर्ष का जश्न बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। रविवार को नए साल के मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी पत्नी डॉ गुरप्रीत कौर सहित पूरे परिवार के साथ गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना पहुंचकर नतमस्तक हुए और और अरदास की।
Saturday, 31 December 2022
अनजान शख्स के साथ फेसबुक पर दोस्ती पड़ी महंगी, लड़की को लगाया 10 लाख का चूना
आजकल दुनिया के किसी भी कोने में आप जाओगे तो वहां भी आपको ऑनलाइन फ्रॉड के मामले सुनने को और देखने को मिल जायँगे। यह ठग अलग - अलग प्रकार से लोगों को चूना लगाते है। ऐसे ही भारत के पंजाब में रहने वाली एक लड़की के साथ देखने को मिला। जहाँ पंजाब अमृतसर की रहने वाली लड़की ने थाने में खुद के साथ ठगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
Saturday, 31 December 2022
पंजाब के लिए संसद का शीतकालीन सत्र बेहद महत्वपूर्ण रहा ,हमने कई मुद्दे उठाए-राघव चड्ढा
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आज कहा कि संसद का शीतकालीन सत्र समाप्त हो चुका है।हमारे लिए और साथ ही पंजाब के लिहाज से ये सत्र बेहद महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने कहा कि इस सत्र में हमने पंजाब के हितों से जुड़े कई मुद्दे उठाए। सरकार से इस बारे में बात की। हमारा पक्ष सरकार ने सुना जो कि हमारी सरकार के
Friday, 30 December 2022
Punjab: घूसखोर डीएसपी अमरोज सिंह सहित 4 को CBI ने दबोचा , केस को रफा-दफा करने के लिए ली थी रिश्वत
पंजाब में सीबीआई की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बता दें कि CBI ने 50 लाख रुपये के रिश्वत मामले में पंजाब पुलिस के डीएसपी अमरोज सिंह, उनके रीडर मंदीप और दो अन्य व्यक्ति मनीष गौतम और प्रदीप को गिरफ्तार किया है।
Friday, 30 December 2022
पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में जानलेवा ठंड , अभी राहत के आसार नहीं
ठंड का प्रकोप हर तरफ छा रहा है, वहीँ पंजाब और हरियाणा में भी कड़ाके की ठंड हो रही है। जहाँ दोनों राज्यों में गुरुवार को तापमान न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों में ठंड का कहर इतना है, की काफी हिस्सों में सारा दिन धुंध देखने को मिली। मौसम विभाग के मानें तो हरियाणा में हिसार जगह पर सबसे ज़्यादा ठंड रही। जिसका न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज रहा। और साथ ही पंजाब के रूपनगर का तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Thursday, 29 December 2022
Punjab: होटल हयात रीजेंसी को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, दिल्ली से 1 गिरफ्तार
फिरोजपुर रोड स्थित होटल हयात रीजेंसी में बम की सूचना मिली थी। जिसके बाद ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर सौम्या मिश्रा और डीसीपी वरिंदर सिंह बराड़ की अगुवाई में कई थानों की फोर्स और सीनियर अधिकारी, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस ने होटल में मौजूद मेहमानों और होटल स्टाफ को बाहर निकाला। इसके बाद चप्पे-चप्पे की तलाशी की गई।
Wednesday, 28 December 2022
पंजाब के स्कूलों में पढ़ाया जाएगा किसान आंदोलन, पाठ्यक्रम पर विचार कर रही मान सरकार
केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ देश में करीब डेढ़ साल तक किसान आंदोलन चला था। अब पंजाब सरकार किसान आंदोलन को स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल करने की तैयारी में है। मिली जानकारी के अनुसार, किसान आंदोलन को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के पाठ्यक्रम में शामिल करने पर विचार किया जा रहा है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इसकी जानकारी दी है।