score Card

जियो ने लॉन्च किया पहला लैपटॉप, कीमत 15 हजार रुपये से भी कम! जानें स्पेसिफिकेशन

Jio के पहले लैपटॉप का इंतजार खत्म हो गया है। दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे इंडिया मोबाइल कांग्से (IMC 2022) में रिलायंस जियो ने अपने पहले लैपटॉप Jio Book की पहली झलक दिखा दी है।

Jio के पहले लैपटॉप का इंतजार खत्म हो गया है। दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे इंडिया मोबाइल कांग्से (IMC 2022) में रिलायंस जियो ने अपने पहले लैपटॉप Jio Book की पहली झलक दिखा दी है। इसमें जियो का ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। Jio Book की बॉडी प्लास्टिक की है और ये 4जी को सपोर्ट करता है।

Jio Book के फीचर्स

Jio Book के फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इसमें स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया गया है जो कि पहले कई स्मार्टफोन में भी देखने को मिला है। Jio Book में 11.6 इंच की डिस्प्ले है और बैटरी लाइफ 13 घंटे की है। वीडियो कॉलिंग के लिए Jio Book में एचडी कैमरा भी दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो Jio Book में 32 GB स्टोरेज के साथ 2 Gb RAM दी गई है। इसके साथ विंडोज वाला कीबोर्ड ही मिलता है।

कंपनी Jio Book के साथ कुछ एप्स प्री-इंस्टॉल दे रही है। साथ ही कीबोर्ड में विंडोज वाले बटन पर Jio लिखा है। यूजर्स को इसके साथ जियो क्लाउड पीसी का भी सपोर्ट है। वैसे कहा जा रहा है कि दीवाली के मौके पर Jio Book को सेल के लिए लिस्ट कराया जाएगा। लैपटॉप में कैमरे के लिए शॉर्टकट बार भी मिलेगा, Jio Book के बैक पैनल पर जियो की ब्रांडिंग भी है। लेकिन 5जी के लॉन्च होने के बाद Jio Book लॉन्च होने का क्या फायदा मिलता है और कंपनी कितना फायदा ले पाती है।

और पढ़ें.............

Moto G72 भारतीय बाजार में लॉन्च, 108 मेगापिक्सल कैमरा से है लैस, जाने बाकी फीचर्स

calender
03 October 2022, 07:06 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag