Joker वायरस की वापसी, Google ने बैन किए ये 4 खतरनाक apps

एक बार फिर से खतरनाक जोकर वायरस लौट आया है। Google play store पर इस वायर से इंफैक्टेड कुछ एप्स भी मौजूद थे। जो एंड्रॉयड यूजर्स के लिए बेहद खतरनाक माने जाते है।

Janbhawana Times

एक बार फिर से खतरनाक जोकर वायरस लौट आया है। Google play store पर इस वायर से इंफैक्टेड कुछ एप्स भी मौजूद थे। जो एंड्रॉयड यूजर्स के लिए बेहद खतरनाक माने जाते है। कुछ लोगों ने इन एप्स को अपने फोन में डाउनलोड किया और इनमें जोकर वायरस पाया गया। बताते चले, इससे पहले इस वायरस को साल 2017 में देखा गया था। इस वायरस के चलते साइबर क्रिमिनल्स एंड्रॉयड यूजर्स को टारगेट करते है और साइबर क्रिमिनल्स के लिए यह वायरस पहली पसंद माना जाता है।

इसको लेकर अब साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर ने चेतावनी जारी की है। दूसरी तरफ एक रिपोर्ट के अनुसार, गूगल प्ले स्टोर पर ऐसे कई एप्स में पाए गए है जिनमे यह वायरस मिला है। इसके इन एप्स को 100,000 से ज्यादा बार इंस्टॉल भी किया जा चुका है।

sammobile का रिपोर्ट के अनुसार, यह जोकर वायरस Smart SMS Messages, Blood Pressure Monitor, Voice Languages Translator और Quick Text SMS ऐप्स में पाया गया है और ये ऐप्स गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद थे। जिसके बाद गूगल को रिसर्चर टीम ने इस बात की जानकारी दी और गूगल ने प्ले स्टोर से इन सभी ऐप्स को हटा दिया।

हालांकि प्ले स्टोर से हटाने से पहले ही इन ऐप्स को 1 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड और इंस्टॉल किया था। जिसके चलते उन पर इस वायरस का खतरा अभी भी हो सकता है। अगर आप भी यह गलती कर चुके है तो तुरंत इसको डिलीट करे और अपने फोन का पासवर्ड रिसेट कर लें।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag