इंडिया में लॉन्च हुआ Oppo A78 5G फोन, जानिए क्या हैं फीचर्स

Oppo A78 5G 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत 18,999 रुपए है। कंपनी इसे 18 जनवरी से सेल के लिए उपल्ध करवाएगी।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो ओप्पो आपके लिए अच्छा मौका लेकर आया है। Oppo ने अपना A78 5G मॉडल लॉन्च कर दिया है। लंबे समय से ओप्पो के यूजर्स इस स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे थे। ये फोन 5जी है, इसमें आपको शानदार नए फीचर्स मिलेंगे। Oppo A78 5G में आपको 128 जीबी का स्टोरेज मिलेगा। ओप्पो के सभी फोन की तरह इसका कैमरा भी कमाल का है।

Oppo A78 5G के शानदार फीचर्स

Oppo A78 5G में आपको 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दिया गया है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 6.5 इंच का HD+LCD डिस्प्ले है। इसके अलावा आपको फोन में 1612x720 पिक्सल रेजोल्यूशन है। मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 700 5G Soc लैस भी है। यह एक 5जी स्मार्टफोन है।

Oppo A78 5G खास बात यह है कि इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की मदद से बढ़ाया जा सकता है। फोन की कैमरे की बात करें तो इसमें आपको डय्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। f/1.8 अपर्चर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। साथ ही 2 मेगापिक्सल डेप्थ कैमरा भी है। ये फोन 33W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ है। इसकी बैटरी 5000mAh की है।

Oppo A78 5G का प्राइस

Oppo A78 5G 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत 18,999 रुपए है। कंपनी इसे 18 जनवरी से सेल के लिए उपल्ध करवाएगी। अगर आप Oppo A78 5G फोन को ICICI, SBI, BOI, OneCard और AU Finance बैंक से खरीदते हैं तो आपको पूरे 10 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा।

इसके अलावा 6 महीने की No Cost EMI का लाभ भी आपको मिलेगा। इस फोन ग्राहक ओप्पो इंडिया ऑफिशियल वेबसाइट और अमेजन इंडिया से खरीद सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Realme 10 4G पर बंपर ऑफर, आज ही करें ऑर्डर

calender
16 January 2023, 06:04 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो