1 फरवरी को लॉन्च होंगे Samsung Galaxy के तीन नये फोन्स, कीमतों का हुआ खुलासा

सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2023 में लॉन्च होने वाले फोन की कीमत सामने आई है। जिसमें Samsung Galaxy S23 64,895 रुपये, Galaxy S23 Plus 81139 रुपये और Galaxy S23 Ultra की कीमत 97,383 रुपये हो सकती है।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

सैमसंग कंपनी का 1 फरवरी को बहुत बड़ा इवेंट होने वाला है। कंपनी इस कार्यक्रम में नए फोन लॉन्च करने वाली है। अगर आप फोन लेना चाहते हैं तो इस चांस को अपने हाथ से जाने न दें। कंपनी Samsung Galaxy Unpacked Event 2023 के नाम से होने वाला है। आपको बता दें कि इस इवेंच में Samsung Galaxy के 3 फोन को लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में सैमसंग के Samsung Galaxy S23, Samsung Galaxy S23 Plus और Samsung Galaxy Ultra S23 स्मार्टफोन शामिल हैं।

खबरें की माने तो लॉन्चिंग से पहले ही इन फोन्स के दाम लीक हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2023 में लॉन्च होने वाले फोन की कीमत सामने आई है। जिसमें Samsung Galaxy S23 64,895 रुपये, Galaxy S23 Plus 81139 रुपये और Galaxy S23 Ultra की कीमत 97,383 रुपये हो सकती है। आपको बता दें कि ये फोन 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ होंगे।

Samsung Galaxy के इन फोन के फीचर्स

Samsung Galaxy S23 फोन में क्वालकॉम के लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 जेन और 2 फ्लैगशिप चिपसेट दिया गया है। 200MP का कैमरा Samsung Galaxy S23 Ultra में दिया गया है। इसके अलावा Samsung Galaxy S23 और Galaxy S23 Plus में रेग्यूलर स्नैपड्रैगन 8 जेल 2 पर क्लॉक स्पीड 3.6GHz होगी। इलके अलावा Samsung Galaxy S23 Ultra में 1Hz-120Hz के बीच डायनामिक रिफ्रेश रेट वाला LTPO तकनीक हो सकती है।

इसकी स्क्रीन 500 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी और HDR10+सपोर्ट के साथ होगा। इस फोन में 6.8 इंच का QHD+डायनामिक AMOLED 2x डिस्प्ले दिया गया है। इसके कैमरे की बात करें तो इसका फ्रंट कैमरा 12MP का है। इसमें OIS रियर के साथ 200MP का सेंसर और f/1.7 अपर्चर क्वाड कैमरा दिया गया है। Galaxy S23 Plus में 6.8 इंच का डिस्प्ले है। इसकी बैटरी 5000mAh की है। इस फोन में 12जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है।

calender
20 January 2023, 03:24 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो