Apple iphone 17 pro max launch: Apple आज अपने मच अवेटेड 'Awe Dropping' इवेंट में iPhone 17 सीरीज लॉन्च करने जा रही है. जिसमें चार शानदार मॉडल पेश किए जाएंगे. जिसमें पहली बार iPhone 17 Air नामक एक अल्ट्रा-स्लिम मॉडल शामिल होगा. जो अब तक का सबसे हल्का और स्लिम iPhone बताया जा रहा है.
इसके साथ ही, Apple Watch Series 11, Watch Ultra और AirPods Pro 3 भी इस इवेंट का हिस्सा होंगे. iOS 19 के तहत स्मार्ट AI फीचर्स, प्राइवेसी सेटिंग्स और शानदार परफॉर्मेंस को नए लेवल पर ले जाने का दावा किया जा रहा है. इवेंट का प्रसारण Apple की वेबसाइट, YouTube चैनल और Apple TV ऐप पर होगा.
Apple का मच अवेटेड 'Awe-Dropping' इवेंट आज रात 10:30 बजे से शुरू होने जा रहा है. यह इवेंट कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो स्थित Apple मुख्यालय से लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. दर्शक इसे Apple की वेबसाइट, YouTube और Apple TV ऐप पर देख सकेंगे.
Apple इस बार iPhone 17 सीरीज के चार वेरिएंट्स लॉन्च कर रहा है. iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max
iPhone 17 Air इस लाइनअप में नया नाम है, जो Plus मॉडल की जगह लेगा. कंपनी ने इसे अब तक का सबसे पतला (5.5mm) iPhone बताया है. 12 सितंबर से प्री-ऑर्डर शुरू होंगे और 19 सितंबर से बिक्री शुरू हो जाएगी.
iPhone 17 Air में 6.6 इंच की अल्ट्रा-थिन OLED डिस्प्ले दी गई है. iPhone 17 और Pro में 6.3 इंच की स्क्रीन होगी, जबकि Pro Max में 6.9 इंच का विशाल डिस्प्ले मिलेगा. Pro मॉडल्स में कैमरा डिजाइन को पूरी तरह से नया रूप दिया गया है जिसे कैमरा आइलैंड नाम दिया गया है.
48MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप, 8x ऑप्टिकल जूम, 8K वीडियो रिकॉर्डिंग, 24MP फ्रंट कैमरा, डुअल कैमरा शूटिंग मोड (फ्रंट + रियर)
iPhone 17 सीरीज में Apple की नई A19 Pro चिपसेट दी गई है जो 3nm प्रोसेस पर आधारित है. यह न केवल तेज परफॉर्मेंस बल्कि बेहतर बैटरी एफिशिएंसी भी प्रदान करेगा. सभी मॉडल्स iOS 19 पर चलेंगे जिसमें होंगे स्मार्ट AI टूल्स और प्राइवेसी-फोकस्ड अपग्रेड्स.
iPhone 17 Pro Max में 5,000mAh तक की बैटरी क्षमता होगी. iPhone 17 Air में अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन के साथ हल्का एल्यूमीनियम फ्रेम जो सभी मॉडल्स में ग्लास बैक, बेहतर ब्राइटनेस और मजबूत स्क्रीन, eSIM-only वेरिएंट और वेपर-चेंबर कूलिंग टेक्नोलॉजी से बेहतर गेमिंग अनुभव होगा.
Apple के इस इवेंट में Watch Series 11, Watch Ultra, और AirPods Pro 3 भी पेश किए जाएंगे. इन सभी डिवाइसेज को हेल्थ, फिटनेस और कनेक्टिविटी के लिहाज से और ज्यादा स्मार्ट और यूजर-फ्रेंडली बनाने पर फोकस किया गया है. First Updated : Tuesday, 09 September 2025