नई दिल्ली: साल 2025 में ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट पर एपल का दबदबा और मजबूत हो गया है. काउंटरप्वाइंट की नई रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के टॉप-10 सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन्स में से 7 मॉडल iPhone के हैं. यह आंकड़े साफ तौर पर दिखाते हैं कि प्रीमियम सेगमेंट में एपल की पकड़ अब पहले से भी ज्यादा मजबूत हो चुकी है.
हैरानी की बात यह है कि इस साल की टॉप-10 लिस्ट में किसी भी चीनी स्मार्टफोन ब्रांड की एंट्री नहीं हो पाई है. एपल के साथ सिर्फ सैमसंग ही ऐसा ब्रांड रहा, जिसने अपनी Galaxy सीरीज के तीन स्मार्टफोन्स के जरिए इस लिस्ट में जगह बनाई.
काउंटरप्वाइंट की रिपोर्ट के अनुसार, ग्लोबल टॉप-10 बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन 2025 की लिस्ट में पहले नंबर पर iPhone 16 रहा. इसके बाद दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमशः iPhone 16 Pro Max और iPhone 16 Pro शामिल हैं.
iPhone 17 Pro Max और iPhone 17 ने भी बिक्री के मामले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-10 में अपनी जगह बनाई. कुल मिलाकर एपल के 7 iPhone मॉडल्स ने इस लिस्ट में कब्जा जमाया.
काउंटरप्वाइंट की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2025 में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन इस प्रकार रहे—
इन टॉप-10 स्मार्टफोन्स का साल 2025 की कुल वैश्विक स्मार्टफोन बिक्री में करीब 19 प्रतिशत योगदान रहा.
काउंटरप्वाइंट के रिसर्च एनालिस्ट हर्षित रस्तोगी के अनुसार, एपल ने टॉप-10 रैंकिंग में अपनी स्थिति और मजबूत की है. iPhone 16 सीरीज न सिर्फ सबसे आगे रही, बल्कि अन्य स्मार्टफोन्स से बिक्री का अंतर भी बढ़ाया.
रिपोर्ट में बताया गया कि iPhone 17 सीरीज को लॉन्च के बाद पहले पूरे क्वार्टर में पिछली सीरीज के मुकाबले करीब 16 प्रतिशत ज्यादा बिक्री मिली. अमेरिका, चीन और पश्चिमी यूरोप जैसे बड़े बाजारों में इसकी मांग बेहद मजबूत रही. बेस iPhone 17 मॉडल को इस साल का standout परफॉर्मर बताया गया.
iPhone 16 के मुकाबले iPhone 17 में किए गए अहम बदलावों का सीधा असर इसकी डिमांड पर पड़ा. कंपनी ने डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट बढ़ाया और सेंटर स्टेज सेल्फी कैमरा जोड़ा.
इसके अलावा बेस स्टोरेज को 128GB से बढ़ाकर 256GB किया गया, जिससे यूजर्स को बेहतर वैल्यू मिली. RAM और परफॉर्मेंस अपग्रेड ने iPhone 17 को Pro मॉडल के और करीब ला दिया, जिससे इसकी बिक्री में तेज उछाल देखने को मिला.
सैमसंग ने भी टॉप-10 लिस्ट में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई. Galaxy A16 5G साल 2025 का सबसे ज्यादा बिकने वाला Android स्मार्टफोन बना. हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के संतुलन ने इसे यूजर्स के बीच खासा लोकप्रिय बनाया.
Galaxy S25 Ultra लगातार दूसरे साल टॉप-10 में शामिल रहा. रिपोर्ट के मुताबिक जापान में इसकी बाजार हिस्सेदारी तीन गुना से ज्यादा बढ़ी, जबकि भारत में डबल डिजिट ग्रोथ दर्ज की गई.
एक्सपर्ट्स का मानना है कि 2026 में मेमोरी की कमी का असर एंट्री और मिड-सेगमेंट स्मार्टफोन्स पर ज्यादा पड़ेगा. ऐसे में फ्लैगशिप और प्रीमियम स्मार्टफोन्स की हिस्सेदारी और बढ़ सकती है. First Updated : Sunday, 01 February 2026