BGMI Unbanned: अब जल्द ही गूगल प्ले स्टोर पर PUBG की वापसी, जानिए कैसे करे डाउनलोड

ऑनलाइन गेमिंग ऐप बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (BGMI) भारत में परिचालन दोबारा शुरू होने जा रहा है। गौरतलब है कि सरकार ने तीन महीने की परीक्षण अवधि के लिए ऐप से प्रतिबंध हटा दिया है.

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

BGMI UNBan: ऑनलाइन गेमिंग ऐप बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (BGMI) भारत में परिचालन दोबारा शुरू होने जा रहा है। गौरतलब है कि सरकार ने तीन महीने की परीक्षण अवधि के लिए ऐप से प्रतिबंध हटा दिया है। दक्षिण कोरियाई गेमिंग कंपनी क्रॉफ्टन बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया की मालिक है। जिन लोगों ने लॉन्च से पहले गेम के लिए सार्वजनिक परीक्षण का विकल्प चुना है। उन्हें एक संदेश प्राप्त होने की उम्मीद है जो उन्हें गेम डाउनलोड करने के लिए प्ले स्टोर पर ले जाता हैं। हालांकि लिंक होगा सर्वर बंद होने के कारण खेल डाउनलोड नहीं किया जा सकता है।

यह गेम बैन तो हो गया था लेकिन इस गेम को खेलने वाले इसके इतने लोकप्रिय है की इस गेम को चालू न होने पर प्ले स्टोर से VPN डाउनलोड कर खेलते थे। इलेक्टॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने एक ट्वीट में कहा कि सर्वर स्थानों और डेटा सुरक्षा के मुद्दों का पालन करने के बाद BGMI को तीन महीने की परीक्षण अवधि तक मंजूरी दी गई है।

BGMI कब हुआ था लॉन्च 

BGMI का फुल फॉर्म बैटल ग्राउंड्स मोबाइल इंडिया है और यह लोकप्रिय गेम पबजी मोबाइल का भारतीय संस्सकरण है। यह क्राफ्टन द्वारा विकसित और प्रकाशित एक ऑनलाइन मल्टीप्लेयर बैटल रॉयल गेम है। यह गेम खासतौर पर भारतीय यूजर्स के लिए बनाया गया है। इस गेम को 2 जुलाई 2021 को स्मार्टफोन के लिए रिलीज किया गया था।

BGMI कब हुआ था भारत में बैन


BGMI को पिछले साल जुलाई 2022 में बैन कर दिया गया था। गेम बैन होने के बाद भारतीय गेमर्स काफी नाराज हो गए थे। इससे पहले साल 2020 में BGMI के ऑरिजिनल गेम PUBG मोबाइल पर बैन लगया गया दिया गया था।

PUBG कैसे करे डाउनलोड

अगर आप गेम PUBG गेम को डाउनलो़ड करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको BGMI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा वेबसाइट पर जाकर आपको प्ले बटन पर क्लिक करना है। प्ले बटन पर क्लिक करने के बाद आप गूगल प्ले के BGMI डाउनलोड पेज पर रीडायरेक्ट हो जाएंगा। यहां से आप गेम को फ्री में डाउनलोड कर सकते है बिना किसी भूगतान के। 

calender
22 May 2023, 04:45 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो