WhatsApp users: WhatsApp आपके लिए एक बड़ा और नया अपडेट लेकर आया है यह फीचर यूजर्स की प्राइवेसी के लिए बनाया गया है. इस अपडेट के बाद यूजर्स बिना अपना मोबाइल नंबर शेयर किए भी आसानी से चैट कर सकते है. WhatsApp ने Android और iPhone यूजर्स के लिए Username Reservation फीचर की शुरुआत कर दी है. इस नए फीचर के आने के बाद यूजर्स बिना अपना मोबाइल नंबर शेयर किए भी आसानी से चैट कर सकेंगे. आइए जानते हैं कि यह फीचर कैसे काम करेगा और अपना यूजर नेम रिजर्व करने का तरीका क्या होगा.
इस फीचर की मदद से यूजर्स अपना पसंदीदा और यूनिक Username चुन सकेंगे. इसके बाद वे उसी Username के जरिए दूसरे लोगों से जुड़ और चैट कर सकेंगे, बिना अपना मोबाइल नंबर शेयर करे. WhatsApp का कहना है कि यह फीचर यूजर्स की प्राइवेसी को और बेहतर बना सकता है. कंपनी ने Username रिजर्व करने की सुविधा भी शुरू कर दी है, ताकि लोग अपनी पसंद का Username पहले से सुरक्षित कर सकें. फिलहाल यह फीचर धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचा जा रहा है और आने वाले कुछ महीनों में इसे दुनियाभर में सीमित कराया जाएगा.
स्टेप 1: सबसे पहले अपने फोन में WhatsApp के लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट करें.
स्टेप 2: इसके बाद WhatsApp की Settings में जाएं और Account सेक्शन खोलें. यहां आपको Username का नया चुनाव, दिखाई देगा.
स्टेप 3: अब इस विकल्प पर टैप करें और अपनी पसंद का Username चुनें. अगर वह Username पहले से किसी और ने नहीं लिया होगा, तो वह आपके नाम से रिजर्व हो जाएगा.
WhatsApp यह फीचर धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए जारी किया जा रहा है. इसलिए अगर आपको अभी यह विकल्प दिखाई नहीं दे देता है, तो थोड़ा इंतजार करें, आने वाले समय में यह फीचर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध किया जाएगा.
WhatsApp पर Username बनाते समय कुछ नियमों का ध्यान रखना जरूरी है. Username में आप छोटे अंग्रेजी अक्षर (a-z), नंबर, अंडरस्कोर (_) और डॉट (.) का इस्तेमाल कर सकते हैं. हर Username अलग और यूनिक होगा, इसलिए किसी दूसरे व्यक्ति का Username नहीं लिया जा सकता. इसके अलावा Username की शुरुआत "www" से नहीं हो सकती और इसका अंत ".com" या ".net" जैसे डोमेन नामों से भी नहीं होना चाहिए. कंपनी का कहना है कि इन नियमों का मकसद फर्जी अकाउंट और धोखाधड़ी को रोकना है.
WhatsApp इस फीचर के साथ एक नया सुरक्षा विकल्प भी लेके आ रहा है, जिसका नाम Username Key है. अगर कोई यूजर इस फीचर को चालू करता है तो सिर्फ उसका Username जानना ही काफी नहीं होगा. पहली बार उससे संपर्क करने के लिए Username Key की भी जरूरत पड़ सकती है. इससे अनजान लोगों के मैसेज और स्पैम से बचने में मदद मिलेगी और यूजर्स की प्राइवेसी पहले से ज्यादा सुरक्षित रहेगी.
अब तक WhatsApp पर किसी नए व्यक्ति से बात करने के लिए अपना मोबाइल नंबर शेयर करना जरूरी होता था. लेकिन इससे लोगों की प्राइवेसी को लेकर चिंता बनी रहती थी. खासकर बिजनेस करने वाले लोगो को, ऑनलाइन सामान बेचने वालो को और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए यह एक बड़ी समस्या बनी हुई थी, क्योंकि वे हर किसी के साथ अपना फोन नंबर नहीं देना चाहते थे. नया Username फीचर इसी परेशानी को दूर करने के लिए लॉन्च किया जा रहा है.
यह फीचर उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद होगा, जो हर दिन नए लोगों से जुड़ते हैं. जैसे कंटेंट क्रिएटर्स, फ्रीलांसर, ऑनलाइन बिजनेस करने वाले लोग, स्टूडेंट्स, अब उन्हें अपना मोबाइल नंबर आगे देने की जरूरत नहीं पड़ेगी, वे सिर्फ अपना Username शेयर करके भी अपनी बातचीत शुरू कर सकेंगे. इससे उनकी जानकारी सुरक्षित रहेगी और अप्रिय कॉल या मैसेज आने की संभावना भी कम हो जाएगी. First Updated : Tuesday, 30 June 2026