नई दिल्ली: वैलेंटाइन डे से पहले Apple ने अपने ग्राहकों को खुश करने के लिए खास सेल शुरू कर दी है. इस Valentine’s Day Offer के तहत कंपनी अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर iPhone, MacBook, iPad, Apple Watch और AirPods जैसे प्रीमियम प्रोडक्ट्स पर शानदार कैशबैक ऑफर दे रही है. इस सेल का मकसद ग्राहकों को हजारों रुपये की बचत का मौका देना है.
हालांकि, Apple इस सेल में प्रोडक्ट्स पर सीधे डिस्काउंट नहीं दे रहा है, लेकिन चुनिंदा बैंक कार्ड्स से पेमेंट करने पर 10,000 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है. यह ऑफर खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो वैलेंटाइन डे के मौके पर नया iPhone या MacBook खरीदने की योजना बना रहे हैं.
Apple की ऑफिशियल वेबसाइट से अगर आप नया iPhone खरीदते हैं, तो ICICI बैंक, Axis Bank और American Express कार्ड के जरिए कैशबैक का फायदा उठा सकते हैं.
इसके अलावा, ग्राहक कार्ड ऑफर के साथ-साथ एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ उठा सकते हैं, जिससे कुल बचत और बढ़ सकती है.
Apple की वेबसाइट पर Mac से जुड़े प्रोडक्ट्स पर भी आकर्षक कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है.
यह ऑफर उन यूजर्स के लिए खास है, जो प्रोफेशनल काम या स्टडी के लिए नया Mac लेने का प्लान बना रहे हैं.
फिलहाल Apple ने यह साफ नहीं किया है कि यह वैलेंटाइन डे ऑफर कब तक चलेगा. हालांकि, चूंकि यह Valentine’s Day Sale है, इसलिए माना जा रहा है कि कम से कम 14 फरवरी तक यह ऑफर जारी रह सकता है. कंपनी की ओर से यह भी संकेत है कि स्टॉक सीमित हो सकता है, ऐसे में पसंद की डील दिखे तो आखिरी समय का इंतजार करने से बेहतर है कि तुरंत खरीदारी कर ली जाए. First Updated : Tuesday, 03 February 2026