iPhone 18 Pro ने किया कैमरा अपग्रेड! अब फोकस की टेंशन होगी एकदम खत्म

एप्पल iPhone 18 Pro और Pro Max दोनों में वेरिएबल अपर्चर लेंस देने पर काम कर रहा है। अभी तक एप्पल के फोन में f/1.78 का फिक्स्ड अपर्चर मिलता है। यह कम रोशनी में तो अच्छी फोटो खींच लेता है।

Sachin Hari Legha

नई दिल्ली: एप्पल iPhone 18 Pro में कैमरा को लेकर बड़ा अपग्रेड देने वाला है। खबर है कि कंपनी इस बार वेरिएबल अपर्चर वाला नया लेंस ला रही है। यह लेंस रोशनी देखकर अपने आप छोटा या बड़ा हो जाएगा। जिससे इसका यूजर एक्सपीरियंस और भी बेहतर होगा।

इससे तस्वीरें ज्यादा साफ और डिटेल में आएंगी। खासकर ग्रुप फोटो और पास से खींची गई तस्वीरों में फोकस की दिक्कत अब नहीं होगी। सप्लाई चेन से जुड़े सूत्रों की मानें तो इसका प्रोडक्शन भी शुरू हो चुका है। यानी एप्पल ने लॉन्च की तैयारी पकड़ ली है।

अब परफेक्ट फोकस के साथ मिलेगी हर फोटो 

प्राप्त जानकारियों के मुताबिक एप्पल iPhone 18 Pro और Pro Max दोनों में वेरिएबल अपर्चर लेंस देने पर काम कर रहा है। अभी तक एप्पल के फोन में f/1.78 का फिक्स्ड अपर्चर मिलता है। यह कम रोशनी में तो अच्छी फोटो खींच लेता है।

लेकिन, कई बार सब्जेक्ट के अलावा बाकी हिस्सा धुंधला हो जाता है। नए लेंस में छोटे एक्ट्यूएटर मोटर लगेंगे, जो अपर्चर को जरूरत के हिसाब से एडजस्ट करेंगे। इन मोटर्स को चीन की सनी ऑप्टिकल बना रही है। वहीं कैमरा मॉड्यूल को एलजी इनोटेक जून-जुलाई तक असेंबल करना शुरू कर देगा।

यूजर के लिए आखिर क्यों जरूरी है वेरिएबल अपर्चर 

आपको बताते चलें कि अभी ज्यादातर फोन में फिक्स्ड अपर्चर होता है। इससे रात में तो फोटो बढ़िया आती है, लेकिन डेप्थ ऑफ फील्ड कम होने से पूरी फोटो फोकस में नहीं आती। ग्रुप फोटो में किनारे वाले लोग या डॉक्यूमेंट शूट करते वक्त कोने का टेक्स्ट ब्लर हो जाता है।

iPhone में सेंसर बड़ा होने से यह दिक्कत और बढ़ जाती है। वेरिएबल अपर्चर इसी परेशानी को ठीक करेगा। यह तेज रोशनी में अपर्चर छोटा कर देगा ताकि फ्रेम का ज्यादा हिस्सा शार्प आए। कम रोशनी में अपर्चर बड़ा हो जाएगा ताकि ज्यादा लाइट अंदर आए।

एप्पल इसे बनाएगा यूजर फ्रेंडली   

गौरतलब है कि यह तकनीक बिल्कुल नई नहीं है। सैमसंग Galaxy S9 में पहले आ चुकी है। मगर तब सेंसर छोटे थे, इसलिए ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। आज के बड़े सेंसर वाले फोन में इसकी जरूरत बढ़ गई है। शाओमी 14 Ultra और हुवावे Pura 80 Ultra में ऐसा लेंस पहले से है।

मगर एप्पल का फोकस इसे पूरी तरह ऑटोमैटिक बनाने पर है। कंपनी चाहती है कि यूजर को मैनुअल सेटिंग न करनी पड़े। फोन खुद तय करे कि कब अपर्चर कितना रखना है। इससे प्रोफेशनल जैसी फोटो बिना मेहनत के मिल जाएगी।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो