Jio का बड़ा धमाका-Netflix अब मुफ्त, बस रिचार्ज करिए और देखिए मज़ा

रिलायंस जियो ने यूज़र्स के लिए जबरदस्त ऑफर लॉन्च किया है। अब खास प्रीपेड प्लान्स के साथ Netflix बिल्कुल मुफ्त मिलेगा। एक ही रिचार्ज में मोबाइल, ओटीटी और क्लाउड सर्विस का पूरा मज़ा, बिना किसी अतिरिक्त खर्च के।

calender

Tech News: रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफ़ा दिया है। कंपनी के 1,299 और 1,799 रुपये के खास प्रीपेड प्लान्स में अब Netflix का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलेगा। न अलग से बिल चुकाना, न जटिल प्रक्रिया। बस रिचार्ज करें, अकाउंट लिंक करें और तुरंत अपने पसंदीदा वेब शो व फिल्में देखना शुरू कर दें। Netflix के मासिक प्लान आमतौर पर महंगे होते हैं, लेकिन जियो ने इसे आसान बना दिया है। इन प्लान्स में मोबाइल डेटा, कॉलिंग और Netflix का मज़ा एक साथ मिलेगा। साथ ही JioTV और JioCloud का एक्सेस भी फ्री में मिलेगा, जिससे आपका एंटरटेनमेंट और डेटा स्टोरेज दोनों का खर्च बच जाएगा।

1,299 वाला शानदार पैक

इस प्लान में 84 दिन की वैधता, रोज़ 2GB डेटा (कुल 168GB), अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS रोज़ शामिल हैं। साथ में Netflix का सब्सक्रिप्शन, JioTV और JioCloud की सुविधा भी मिलती है। यह उन यूज़र्स के लिए बढ़िया है जो रोज़ाना स्ट्रीमिंग करते हैं लेकिन भारी डेटा इस्तेमाल नहीं करते।

1,799 वाला पावर पैक

यह प्लान भी 84 दिन का है, लेकिन इसमें रोज़ 3GB डेटा (कुल 252GB) मिलेगा। कॉलिंग और 100 SMS रोज़ के साथ Netflix का बेसिक प्लान भी फ्री है। अगर आप ज्यादा वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेमिंग या बड़े फाइल डाउनलोड करते हैं, तो यह पैक आपके लिए बिल्कुल फिट है।

ऑफ़र पाने का आसान तरीका

इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए MyJio ऐप, जियो वेबसाइट या किसी पेमेंट ऐप से 1,299 या 1,799 रुपये का रिचार्ज करें। रिचार्ज एक्टिव होते ही Netflix अकाउंट लिंक करें या नया बनाएं, और तुरंत कंटेंट देखना शुरू करें।

Jio के अन्य धमाकेदार प्लान

जियो के कुछ और रिचार्ज पैक्स में JioHotstar और Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन भी फ्री दिया जाता है। यानी अगर Netflix आपका पसंदीदा नहीं भी है, तब भी बाकी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का मज़ा उठाने के कई विकल्प मौजूद हैं। Airtel के 181 रुपये के प्लान में 30 दिन के लिए 15GB डेटा और Airtel Xstream Play की सदस्यता मिलती है, जिसमें Sony Liv, Hoichoi, Lionsgate Play समेत 22+ प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस है। वहीं, 451 रुपये के प्लान में 50GB डेटा और JioCinema (Hotstar) का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिससे क्रिकेट, बॉलीवुड और वेब सीरीज़ का भरपूर आनंद लिया जा सकता है। First Updated : Sunday, 10 August 2025