Linkedin New Feature : लिंक्डइन अपने यूजर्स के लिए ला रहा है नया अपडेट, यूजर AI की मदद से लिख पाएंगे पोस्ट

Linkedin New Feature : लिंक्डइन नया अपटेड लेकर आने वाला है, जिससे यूजर एआई फीचर की मदद से इन पोस्ट को लिख सकेंगे जिन्हें अपने नेटवर्क के साथ शेयर करना चाहते हैं।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

Linkedin New Feature : दुनियाभर में एआई टेक्नोलॉजी का तेजी से उपयोग बढ़ता जा रहा है। यूजर अपने कई कामों में इस नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रह हैं। जिसकी वजह से उनके भी काम कुछ सेकेंड में ही हो जाते हैं। अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन (Linkedin) अपने यूजर्स को बड़ी सौगात देने वाला है। कंपनी बहुत जल्द एक ऐसा फीचर लेकर आने वाली है, जिसके तहत लोग प्लेटफॉर्म पर किसी भी तरह की पोस्ट को लिखने के लिए एआई मदद ले पाएंगे।

Linkedin का नया अपडेट

Linkedin अपने यूजर के लिए हमेशा नए-नए फीचर को लॉन्च करता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अब कंपनी अपने प्लेफॉर्म में नया अपटेड लेकर आने वाली है। जिससे यूजर एआई फीचर की मदद से इन पोस्ट को लिख सकेंगे जिन्हें अपने नेटवर्क के साथ शेयर करना चाहते हैं।

आपको बता दें कि विश्व में एआई टेक्नोलॉजी के बढ़ते उपयोग देखते हुए कंपनी ने यह फैसला लिया है। जिसकी जानकारी कंपनी के एक कर्मचारी के द्वारा दी गई है। बता दें Linkedin के डायरेक्ट ऑफ प्रोडक्ट Keren Baruch की लिंक्डइन पोस्ट में यह सूचना सामने आई है।

आसानी से लिख पाएंगे पोस्ट

Linkedin में एआई सपोर्ट फीचर आने के बाद यूजर्स को काफी फायदा होगा। पहले यूजर को वड्र्स में पोस्ट में अपना आइडिया शेयर करने होगा। साथ ही उन्हें 30 शब्दों में अपने कंटेंट की जानकारी देनी होगा। जिसके बाद पोस्ट के लिए एआई फीचर काम करेगा। एआई इन शब्दों को इनपुट के रूप में इस्तेमाल कर ड्राफ्ट तैयार करेगा।

वहीं यूजर टाइप हुए कंटेंट को देख पाएंगे और अपनी जरूरत के अनुसार उसे एडिट भी कर सकेंगे। बता दें फिलहाल इस फीचर पर कंपनी टेस्टिंग कर रही है। जिसके बाद ही इसे रोलआउट किया जाएगा।

calender
26 June 2023, 12:51 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो