6.3 इंच की डिस्प्ले के साथ भारत में जल्द लॉन्च होगा Nokia C12 Plus स्मार्टफोन

हैंडसेट निर्माता कंपनी Nokia के यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। कंपनी बहुत जल्द भारत में धांसू बैटरी बैकअप वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

Nokia Upcoming Smartphone : हैंडसेट निर्माता कंपनी Nokia के यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। कंपनी बहुत जल्द भारत में धांसू बैटरी बैकअप वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। कपंनी हमेशा अपने ग्राहकों के लिए नए फोन को पेश करती रहती है। कंपनी की यही कोशिश रहती है कि नई टोक्नोलॉजी के साथ अपने यूजर्स को नए-नए स्मार्टफोन उपलब्ध करवाना।

अब नोकिया भारतीय बाजार में अपने Nokia C12 Plus स्मार्टफोन उतारने वाला है। इस फोन में 3.5mm का ऑडियो जैक सपोर्ट दिया गया है। फोन में 4000mAh की बैटरी दी जा सकती है। इस फोन के फीचर्स के की जानकारी सामने आने के बाद यूजर्स के बीच नोकिया के इस फोन की चर्चा होने लगी है। हर किसी को बस Nokia C12 Plus स्मार्टफोन के रिलीज का इंतजार है।

Nokia C12 Plus स्मार्टफोन का प्राइस

नोकिया का यह फोन रिलीज से पहले ही चर्चा में बना हुआ है। हर तरफ इसकी फीचर्स और कीमत की बात हो रही है। आपको बता दें कि मिली जानकारी के अनुसार Nokia C12 Plus का प्राइस भारत में 7,999 रुपये हो सकता है। यह फोन आपको तीन कलर के ऑप्शन में मिलेगा। इनमें चारकोल, डार्क सियान और लाइट मिंट कलर शामिल है।

Nokia C12 Plus के संभावित स्पेसिफिकेशन

नोकिया के इस फोन में 6.3 इंच की फुल एचडी+डिस्प्ले दी गई है। फोन में 1520x720 पिक्सल का रिजॉल्यूशन मिलता है। यह फोन 8 कोर वाला Unisoc चिपसेट हो सकता है। इसके अलावा नोकिया के इस फोन में 2जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है।

आपको बता दें कि इस फोन के स्टोरेज आप microSD कार्ड से बढ़ा सकते हैं। Nokia C12 Plus फोन में रिमूवेबल बैटरी दी गई है। वहीं इस फोन में 3.5 एमएम का हैडफोन जैक हो सकता है।

Nokia C12 Plus का कैमरा

इस फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं फोन में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरा दिया गया है। आपको बता दें कि यह फोन एंड्रॉयड 12 के ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसके अलावा फोन में वाईफाई 802.11 b/g/n और ब्लूटूथ 5.2 कनेक्टिविटी सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

calender
01 April 2023, 05:56 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो