Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5: क्वालकॉम ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8 Elite Gen 5 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है. यह नया SoC जल्द ही आने वाले एंड्रॉइड फ्लैगशिप स्मार्टफोन में देखने को मिलेगा. कंपनी ने इसका नाम सीधे अगले लेवल की परफॉर्मेंस और AI ताकत दिखाने के लिए रखा है. नया चिपसेट उन्नत CPU, GPU और NPU के साथ बेहतर ऊर्जा दक्षता और इमेजिंग फीचर्स लेकर आएगा है.
इस नए चिपसेट के लॉन्च के साथ क्वालकॉम ने स्मार्टफोन पर गेमिंग, AI और कैमरा अनुभव को अगले स्तर पर ले जाने का दावा किया है. Snapdragon 8 Elite Gen 5 की तकनीक यूज़र्स को स्मूद परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ और प्रोफेशनल ग्रेड फोटो-वीडियो अनुभव प्रदान करेगी.
Snapdragon 8 Elite Gen 5 में तीसरी पीढ़ी का Oryon CPU दिया गया है, जिसमें दो प्राइम कोर 4.6GHz तक और छह परफॉर्मेंस कोर 3.62GHz तक क्लॉक किए गए हैं. क्वालकॉम का दावा है कि यह CPU पिछले मॉडल की तुलना में 35 प्रतिशत अधिक ऊर्जा दक्षता और कुल SoC दक्षता में 16 प्रतिशत सुधार प्रदान करता है.
अपडेटेड Adreno GPU गेमिंग परफॉर्मेंस में 23 प्रतिशत तक सुधार और पावर कंजम्प्शन में 20 प्रतिशत की कमी देता है. इन सुधारों के साथ गेमर्स को स्मूद फ्रेम रेट और लंबा गेमिंग समय मिलेगा, जिससे स्मार्टफोन पर अगली पीढ़ी के गेमिंग अनुभव संभव हो सकेंगे.
Hexagon NPU में भी बड़े सुधार किए गए हैं, जो 37 प्रतिशत तेज प्रदर्शन और बेहतर ऊर्जा बचत प्रदान करता है. Snapdragon Sensing Hub के साथ मिलकर यह चिपसेट यूज़र बिहेवियर के अनुसार ऑन-डिवाइस AI अनुभव प्रदान करता है.
इमेजिंग में Snapdragon 8 Elite Gen 5 अब APV (Advanced Professional Video) कोडेक और कंप्यूटेशनल वीडियो पाइपलाइन सपोर्ट करता है. AI-पावर्ड फ्रेम-बाय-फ्रेम वीडियो सुधार, कॉन्टेक्स्ट-अवेयर ऑटोफोकस, ऑटो एक्सपोज़र और ऑटो व्हाइट बैलेंस के साथ यूज़र्स को प्रोफेशनल ग्रेड फोटो और वीडियो का अनुभव मिलेगा.
नया चिपसेट X85 मॉडेम को इंटीग्रेट करता है, जो पहले इस साल पेश किया गया था. यह AI-पावर्ड Wi-Fi और गेमिंग लेटेंसी में 50 प्रतिशत तक कमी देता है, जिससे ऑनलाइन गेमिंग और स्ट्रीमिंग के लिए स्मूद कनेक्टिविटी सुनिश्चित होती है. First Updated : Thursday, 25 September 2025