नई दिल्ली: Meta ने भारत में लॉन्च किए नए Ray-Ban Meta Smart Glasses, अब चश्मे से होगा पेमेंट भी, फेसबुक की पेरेंट कंपनी Meta ने भारत में अपने सेकेंड जनरेशन Ray-Ban Meta Smart Glasses को ऑफिशियली रूप से पेश कर दिया है. यह नया मॉडल पहले संस्करण की तुलना में काफी अधिक एडवांस है, जिसमें कंपनी ने वीडियो कैप्चर क्वालिटी, बैटरी परफॉर्मेंस और AI क्षमताओं को बड़े स्तर पर अपग्रेड किया है.
इन स्मार्ट ग्लासेस को सिर्फ फैशन या गैजेट नहीं, बल्कि एक स्मार्ट वियरेबल डिवाइस के रूप में डिजाइन किया गया है. कैमरा और स्पीकर्स के साथ आने वाले इन चश्मों में जल्द ही UPI Lite पेमेंट की सुविधा भी शामिल होगी, जिससे यूजर्स केवल चश्मा पहनकर QR कोड देखकर पेमेंट कर सकेंगे.
कंपनी के अनुसार, आने वाले दिनों में इन ग्लासेस में UPI Lite इंटीग्रेशन जोड़ा जाएगा. इसके बाद यूजर्स को बस QR कोड की ओर देखना होगा और कमांड देनी होगी:- Hey Meta, Scan and Pay और तुरंत पेमेंट प्रोसेस हो जाएगी.
इस फीचर का उपयोग करने के लिए यूजर को अपना बैंक अकाउंट WhatsApp UPI से लिंक करना होगा. Meta जल्द ही इस सुविधा से जुड़ी और जानकारी साझा करेगी.
Ray-Ban Meta (Gen 2): अपग्रेडेड कैमरा और हार्डवेयर
दूसरी पीढ़ी के मॉडल में हार्डवेयर को काफी एडवांस बनाया गया है.
इसमें अब 3K Ultra HD वीडियो कैप्चर की सुविधा मिलती है.
साथ ही अल्ट्रा-वाइड HDR सपोर्ट भी जोड़ा गया है, जो फोटो और वीडियो की गुणवत्ता को और शार्प बनाता है.
8 घंटे तक का बैटरी बैकअप, फास्ट चार्जिंग का साथ
नए बैटरी सिस्टम की बदौलत स्मार्ट ग्लासेस अब एक बार चार्ज करने पर 8 घंटे तक का बैकअप देते हैं. फास्ट चार्जिंग क्षमता के साथ बैटरी सिर्फ 20 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाती है.
इन ग्लासेस में Meta AI को पहले से ज्यादा स्मार्ट और तेज बनाया गया है. यूजर्स केवल बोलकर कहें:- Hey Meta, और उन्हें तुरंत जवाब मिलेगा. भारतीय यूजर्स को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने फुल हिंदी सपोर्ट भी जोड़ दिया है, जिससे डिवाइस को हिंदी में कंट्रोल करना बेहद आसान हो गया है.
Meta AI के नए फीचर के तहत यूजर्स अपने पसंदीदा सेलिब्रिटी वॉयस के साथ इंटरैक्ट कर सकते हैं. भारत में इसके लिए दीपिका पादुकोण की आवाज उपलब्ध कराई गई है.
शुरुआती कीमत: ₹39,900
टॉप-एंड मॉडल: ₹45,700