भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए Xiaomi MIJIA AC 2HP हुआ लॉन्च, घर बैठे मिलेगी मनाली की फील

Xiaomi ने चीन में MIJIA एयर कंडीशनर 2HP लॉन्च कर दिया है। यह भारत में कब उपलब्ध होगा फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है। कंपनी के अनुसार यह पूरे साल में लगभग 380 किलोवाट-घंटे बिजली बचाएगा।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

दुनिया भर के कई देशों में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्म हवा और तेज धूप से लोग परेशान हैं। दोपहर के समय तो पारा और बढ़ जाता है। वहीं भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तपस वाली गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोग गर्मी से राहत पाने के लिए एयर कंडीशनर खरीद रहे हैं।

इस बीच Xiaomi ने चीन में MIJIA एयर कंडीशनर 2HP लॉन्च कर दिया है। यह भारत में कब उपलब्ध होगा फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है। कंपनी के अनुसार यह पूरे साल में लगभग 380 किलोवाट-घंटे बिजली बचाएगा। आइए इसके प्राइस और फीचर्स के बारे में जानते हैं।

Xiaomi MIJIA AC 2HP की कीमत

Xiaomi MIJIA AC 2HP को सुपर पावर-सेविंग 2HP मॉडल में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 3,199 युआन यानी 37,589 रुपये है। लेकिन इसे वर्तमान में 2,899 यानी 34,269 रुपये है। में उपलब्ध कराया गया है। यह साल में 380 किलोवाट-घंटे बिजली की बचत करता है।

Xiaomi MIJIA AC 2HP के फीचर्स

Xiaomi MIJIA AC 2HP में 5000W की रेटेड कूलिंग क्षमता और 6700W की रेटेड हीटिंग सपोर्ट दिया गया है। यह एयर कंडीशनर 20 से 30 वर्ग मीटर की जगह को ठंडा करने की क्षमता रखता है। साथ ही यह जब तापमान ज्यादा बढ़ा हो तो ठंडी हवा देता है। खास बात यह है कि इसमें इंटरनल यूनिट सेल्फ क्लीनिंग कैपेबिलिटी है, जिससे ये अपने आप साफ हो जाता है। एसी के क्लीनिंग प्रोसेस और हाई टैम्प्रेचर ड्राइंग टेक्नोलॉजी से बैक्टीरिया को भी खत्म किया जा सकता है।

यह एसी आवाज भी नहीं करता है,इसे चलाकर आप आराम से सो सकते हैं। इसे यूजर्स रिमोट से कंट्रोल कर सकते हैं। Mijia ऐप के जरिए Xiao AI वॉयस कमांड के साथ इसे कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें एसी इन-ऐप क्लीनिंग रिमाइंडर्स भी है। MIJIA AC 2HP में एक एलईडी स्क्रीन भी दी गई है, जो ऑपरेटिंग मोड और टैम्प्रेचर दिखाती है।

calender
20 May 2023, 03:44 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो