Twitter Competitor App : Meta जल्द लॉन्च करेगा Twitter को टक्कर देने वाला ऐप

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मेटा ट्विटर को टक्कर देने वाला ऐप्लिकेशन लॉन्च कर सकती है। यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यूजर्स मेटा क इस नए ऐप के बारे में बात कर रहे हैं।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

भारत में मेटा का इंस्टाग्राम ऐप बहुत इस्तेमाल किया जाता है। इसमें गाने के साथ वीडियो अपलोड करना, स्टोरी लगाना जैसे कई फीचर्स हैं। इंस्टग्राम के यूजर्स पूरी दुनिया में हैं। वहीं भारत में भी यह प्लेटफॉर्म बहुत उपयोग किया जाता है। इस ऐप में स्टोरी पर अपनी बातें या नोट्स यूजर्स ज्यादा लिख रहे हैं।

नोट्स के माध्यम से लोग अपनी बातों को दूसरे यूजर्स तक पहुंचा रहे हैं। इसको देखते हुए अब मेटा अगले महीने ट्विटर की तहर एक नया ऐप लॉन्च करने वाला है। जोकि ट्विटर को सीधी टक्कर देगा।

मेटा करेगा नया ऐप लॉन्च

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मेटा ट्विटर को टक्कर देने वाला ऐप्लिकेशन लॉन्च कर सकती है। यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यूजर्स मेटा क इस नए ऐप के बारे में बात कर रहे हैं। वहीं इसका नाम क्या होगा फिलहाल इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। जानकारी के अनुसार इस ऐप का अभी ट्रायल चल रहा है।

इसे इंस्टाग्राम के साथ एकीकृत किया जाएगा। आपको बता दें कि लोग स्टोरी और DMs के माध्यम से इंस्टाग्राम पर ज्यादा बात करने लगे हैं। जिससे डिस्कवरी प्लेटफार्म बन गया है।

मेटा के नए ऐप में क्या होंगे फीचर्स

खबरों की माने तो मेटा का यह ऐप बिल्कुल ट्विटर की तरह होगा। इसमें यूजर्स इससे टेक्स्ट, शेयर किए गए लिंक, फोटो और वीडियो के जरिए अपने दोस्तों से जुड़ने देगा। रिपोर्ट में बताया गया कि यूजर्स इसमें 500 करेक्टर तक की पोस्ट कर पाएंगे। वर्तमान में इसे कुछ क्रिएटर्स को मेटा ने ऐप में जोड़ा है, बाद में यह सभी के लिए रोलआउट हो जाएगा।

यूजर्स इसमें पोस्ट को लाइक, री-ट्वीट आदि कर सकते हैं। खास बात यह है कि यूजर्स को इसे लॉगिन करने के लिए इंस्टाग्राम लॉगिन का ही इस्तेमाल करना होगा।

calender
20 May 2023, 12:48 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो