Youtube Down: लाखों यूजर्स हुए परेशान, वीडियो स्ट्रीमिंग करने में आई दिक्कतें

Youtube Down: अमेरिका में यूट्यूब और यूट्यूब म्यूजिक का डाउन होने पर दो लाख से ज्यादा यूजर्स हुए परेशान. बुधवार दोपहर में यूजर्स को इस दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

calender

Youtube Down: बुधवार दोपहर अमेरिका में यूट्यूब अचानक बंद हो गईं, जिससे लाखों यूजर्स को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. जिससे वीडियो स्ट्रीमिंग, यूट्यूब म्यूजिक और यूट्यूब टीवी जैसे प्लेटफॉर्म काफी प्रभावित हुए. डाउनडिटेक्टर (DownDetector) के अनुसार, यूट्यूब में अचानक आई इस रुकावट की वजह से करीब 2,03,763 यूजर्स ने समस्या की शिकायत की. हालांकि यूट्यूब की ओर से अभी तक इस तकनीकी खामी के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं किया गया है.

  • यूट्यूब म्यूजिक और यूट्यूब टीवी हुए प्रभावित

  • सिर्फ यूट्यूब ही नहीं बल्कि इसकी अन्य सेवाएं YouTube Music और YouTube TV भी इस समस्या का शिकार हुआ.

  • डाउनडिटेक्टर की रिपोर्ट के मुताबिक:-

  • 4,873 से अधिक यूजर्स ने यूट्यूब म्यूजिक की सेवाएं ठप होने की शिकायत की.

  • 2,379 से ज्यादा यूजर्स ने यूट्यूब टीवी को लेकर समस्याएं बताईं.

स्ट्रीमिंग सेवाओं में आईं सबसे ज्यादा दिक्कतें

डाउनडिटेक्टर द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार 54% यूजर्स को वीडियो और म्यूजिक स्ट्रीमिंग में दिक्कत आई.
बाकी समस्याएं लॉगिन, वेबसाइट एक्सेस और ऐप से संबंधित थीं.

यूट्यूब सपोर्ट ने ‘X’ पर दिया जवाब

 यूट्यूब की आधिकारिक वेबसाइट या ब्लॉग पर अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन YouTube का सपोर्ट अकाउंट ‘Team YouTube’ लगातार X पर यूजर्स की शिकायतों का जवाब दे रहा है.
एक यूजर की शिकायत पर टीम यूट्यूब ने जवाब दिया.

Thanks for letting us know – we're looking into it and will share updates once we have more info.

अमेरिका के ये शहर रहे सबसे अधिक प्रभावित

डाउनडिटेक्टर के यूट्यूब आउटेज मैप के अनुसार, अमेरिका के सभी प्रमुख शहर इस आउटेज से प्रभावित हुए.
सबसे ज्यादा शिकायतें इन शहरों से आईं:-

सिएटल 

सैन फ्रांसिस्को 

लॉस एंजेलेस 

फीनिक्स 

शिकागो 

न्यूयॉर्क 

वॉशिंगटन डीसी 

डेट्रॉइट 

DDoS हमले की आशंका

कुछ यूजर्स और विशेषज्ञों ने इस आउटेज को संभावित DDoS (Distributed Denial-of-Service) अटैक से जोड़कर देखा, लेकिन यूट्यूब की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई पुष्टि नहीं की गई है. First Updated : Thursday, 16 October 2025