Latest News on News in Hindi | Local News | District Updates - JBT
Saturday, 07 January 2023
मध्य प्रदेश: ग्वालियर शहर ने ओढ़ी कोहरे की चादर, तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा
Monday, 02 January 2023
मध्य प्रदेश: खराब मौसम और कोहरे की वजह से लेट हो रही ट्रेनें, रिटायरिंग और वेटिंग रूम फुल
Monday, 02 January 2023
मध्य प्रदेश: प्रेम में रोड़ा बन रही थी मां, बेटी ने रोटी में दी नींद की गोली, प्रेमी ने गला घोंटा
ग्वालियर शहर के हजीरा इलाके में अपनी ही मां की हत्या करने वाली किशोरी और उसके प्रेमी ने रोते हुए पूरी कहानी पुलिस को बताई। किशोरी ने बताया- वह युवक से प्रेम करती थी और वह उसी के साथ रहना चाहती थी, लेकिन मां प्रेम की राह रोड़ा बन रही थी।
Thursday, 29 December 2022
मध्य प्रदेश: जिसे बचपन से पढ़ाया, हर समय की मदद उसी ने इकलौते बेटे को मौत के घाट उतारा
जिसके घर में खाने के लाले थे, उसकी आर्थिक मदद की। उसी ने इकलौते बेटे को मौत के घाट उतार दिया। पहले नौ लाख रुपए हड़पे, फिर रुपए न लौटाना पड़ें इसलिए इतनी बेरहमी से बेटे को मारा कि उसके माता-पिता आखिरी बार उसका चेहरा भी नहीं देख पाएंगे।
Tuesday, 27 December 2022
मध्य प्रदेश: सात जन्मों का रिश्ता निभाने के वचन को निभाते हुए पत्नी की मौत पर पति ने भी प्राण त्यागे
विवाह संस्कार के दौरान जहां पति पत्नी एक दूसरे का साथ निभाने के लिए अग्नि के साथ फेरे लेते हुए साथ जीने मरने की कसम खाते हैं। ठीक उसी प्रकार उस कसम को साकार कर दिखाया है अनुभाग के ग्राम चिटोली के एक दंपति ने।
Monday, 26 December 2022
मध्य प्रदेश: मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को कंटेनर ने मारी टक्कर, दो की मौत
पुरानी छावनी इलाके में दो मजदूरों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। ट्रैक्टर ट्राली से यह लोग बाजार गए थे, इसके बाद अपने साथियों के साथ लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर चालक ने टक्कर मार दी
Monday, 26 December 2022
मध्य प्रदेश: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एमपी के मंत्री को पहनाई चप्पलें, जानिए क्या है पूरा मामला
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को उनका संकल्प पूरा होने पर उन्हें अपने हाथों से चप्पल पहनाईं। ऐसा पहली बार हुआ है कि सिंधिया ने अपने हाथों में चप्पल उठाई हों और किसी को पहनाई हों
Sunday, 25 December 2022
मध्य प्रदेश: 11 लाख लोगों को कोरोना का खतरा, नहीं लगी बूस्टर डोज
कोरोना की चौथी लहर के दस्तक देने के आसार बन गए हैं। लेकिन जिले में 16 लाख में से 11 लाख लोग ऐसे हैं जिन्हें तीसरा डोज यानि बूस्टर डोज नहीं लगा है। साथ ही 18 साल से कम उम्र के डेढ लाख बच्चों को भी टीका नहीं लगा है।
Sunday, 25 December 2022
मध्य प्रदेश: अटलजी का जन्म बटेश्वर में नहीं ग्वालियर में कमलसिंह के बाग में ही हुआ था
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मस्थान को लेकर कई सवाल उठते रहे हैं। कुछ लोग उनका जन्म आगरा के बटेश्वर गांव का बताते हैं। जबकि उनकी 76 वर्ष की भतीजी कांति शुक्ला का कहना है कि उनके चाचा अटल बिहारी का वाजपेयी जन्म 25 दिसंबर 1924 को कमलसिंह के बाग में हुआ था
Thursday, 22 December 2022
ग्वालियर: पड़ोसी को हत्या के प्रयास में झूठा फंसाने के लिए बेटे ने अपनी मां के पैर में मारी गोली
आंतरी थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी को हत्या के प्रयास में झूठा फंसाने के लिए बेटे ने अपनी मां के पैर में गोली मार दी। योजना के अनुसार उसने पुलिस को सूचना दी कि उसकी मां को अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी है।
Wednesday, 21 December 2022
मध्य प्रदेश: ग्वालियर से टीकमगढ़ जा रही बस की ट्रक से भीषण टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल
ग्वालियर से यात्रियों को लेकर टीकमगढ़ जा रही बस रात करीब डेढ़ बजे दुघर्टनाग्रस्त हो गई। बस की एक ट्रक से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
Tuesday, 06 December 2022
ग्वालियर: डेंगू हुआ जानलेवा, 6 साल के मासूम की उपचार के दौरान दिल्ली में मौत
ग्वालियर में डेंगू तेजी से बढ़ने के साथ ही अब जानलेवा भी होने लगा है, यही कारण है कि डेंगू से पीड़ित 6 साल के मासूम की उपचार के दौरान दिल्ली में मौत हो गई। जिले में डेंगू पीड़ित मरीजों का आंकड़ा 700 को पार कर गया है, तो वहीं 3 मासूम बच्चों की डेंगू के चलते अब तक जान जा चुकी हैं
Tuesday, 06 December 2022
ग्वालियर: सिल्वर एस्टेट गोलीकांड, आरोपी बोला दस दिन से कर रहे थे प्लानिंग
ग्वालियर शहर की पाश हाउसिंग सोसायटी सिल्वर एस्टेट में हुए गोलीकांड के लिए आरोपितों ने दस दिन तक रैकी की थी। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपित ने पूछताछ में खुलासा किया है कि, जब यह लोग सोसायटी में पहुंचे तब विक्रम मोबाइल पर बात कर रहा था। कुल चार लोग इस वारदात में शामिल थे।