Maharastra News की ताजा ख़बरें
Tuesday, 21 February 2023
उद्धव को लग रहा सब कुछ छीन जाने का डर, क्या कार्यालय भी गंवा देगा उद्धव गुट?
जबसे एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे का साथ छोड़कर भाजपा के साथ मिलकर महाराष्ट्र में अपनी सरकार बनाई है तबसे उद्धव गुट और शिंदे गुट में बाला साहेब ठाकरे की विरासत को लेकर जंग छिड़ी हुई है जिसमें अभी तक उद्धव ठाकरे को केवल निराशा ही हाथ लगी है। हाल ही में चुनाव आयोग ने एकनाथ शिंदे को शिवसेना का नाम और पार्टी का सिंबल देने का फैसला सुनाया था।
Monday, 07 November 2022
Maharashtra: पालघर में बड़ा सड़क हादसा, दो बसों में भीषण टक्कर, 20 यात्री घायल
महाराष्ट्र के पालघर से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि आज सुबह महाराष्ट्र रोडवेज की दो बसें में जोरदार टक्कर हो गई। वहीं इस भिड़ंत में 20 से ज्यादा यात्रियों के घायल होने की खबर है।
Thursday, 20 October 2022
उद्धव ठाकरे ने माना कि शिवसेना का भविष्य खतरे में है, फिर भी लोग हमारे साथ हैं
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने माना है कि शिवसेना का भविष्य खतरे में है। इतना ही नहीं उन्होंने गुरुवार को दावा किया कि देश में लोकतंत्र का भविष्य भी खतरे में है। बालासाहेब ठाकरे अपने पिता दिवंगत बाल ठाकरे द्वारा स्थापित शिवसेना की विरासत को लेकर कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं।
Monday, 10 October 2022
महाराष्ट्र: कल्याण में जल्द घोषित होगी शिंदे गुट की कार्यकारिणी
एक सप्ताह के भीतर कल्याण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में शिंदे गुट की कार्यकारिणी घोषित होगी, ऐसी जानकारी शिंदे गुट के विधायक विश्वनाथ भोईर ने दी है। टिटवाला में सड़क निर्माण के उदघाटन के वक्त मीडिया से बात करते हुए विधायक भोईर ने यह जानकारी दी।
Saturday, 08 October 2022
महाराष्ट्र: नासिक में बड़ा हादसा, बस में आग लगने से 12 लोगों की मौत
महाराष्ट्र के नासिक में बड़ा हादसा.यहां बस में आग लगने से 12 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल भी हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाया गया.अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
Saturday, 24 September 2022
Maharashtra: पुणे में PFI की रैली में लगे 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे, 60 के खिलाफ केस दर्ज, कई आरोपी हिरासत में
पीएफआई के सैकड़ों समर्थकों ने शुक्रवार को पुणे में जिला कलेक्ट्रेट के बाहर देश भर में अपने नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगे। वहीं, नारेबाजी के बाद तनाव का माहौल पैदा हो गया, जिसके बाद वहां संगठन के कई समर्थकों को हिरासत में ले लिया,जहा 60 के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया।
Friday, 01 July 2022
शिवसेना के बागी विधायकों के निलंबन का अनुरोध करने वाली याचिका पर 11 जुलाई को होगी सुनवाई
उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उन 15 बागी विधायकों को विधानसभा से निलंबित किए जाने का अनुरोध करने वाली शिवसेना के मुख्य सचेतक सुनील प्रभु की याचिका पर 11 जुलाई को सुनवाई करेगा, जिनके खिलाफ अयोग्यता याचिकाएं लंबित हैं।
Tuesday, 21 June 2022
एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे से फोन पर की बात, क्या महाराष्ट्र में सरकार बचा पाएंगे ठाकरे
शिवसेना नेता मिलिंद नार्वेकर ने मंगलवार को गुजरात के सूरत में डेरा डाले एकनाथ शिंदे और पार्टी के अन्य बागी विधायकों से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक करीब दो घंटे तक चली बैठक के दौरान मिलिंद नार्वेकर ने एकनाथ शिंदे से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे से फोन पर बात की।