score Card

महाराष्ट्र: रायगढ़ में बस के खाई में गिरने से 13 की मौत 25 से ज्यादा घायल

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खोपोली इलाके में एक हादसा हो गया। शनिवार तड़के एक बस के खाई में गिर गई। दिल दहला देने वाले इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक लोग घायल हो गए है।

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खोपोली इलाके में एक बस हादसा हो गया। शनिवार तड़के एक बस के खाई में गिर गई। दिल दहला देने वाले इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक लोग घायल हो गए है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है। ये बस पुणे से मुंबई जा रही थी। बस में हादसे के दौरान कुल 40 से 50 यात्री सवार थे।

सड़क हादसे को लेकर पुलिस ने बताया है कि ड्राइवर का बस से कंट्रोल छूटने के चलते ये बड़ा हादसा हुआ। मौके पर रेस्क्यू टीम और टीम और रायगढ़ की पुलिस पहुंच गई है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये बस पुणे के पिपंल गुराव से गोरगांव जा रही थी। रायगढ़ SP सोमनाथ घार्गे ने मीडिया को बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि "रायगढ़ के खोपोली इलाके में घटी यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। उस बस में 41 यात्री सवार थे, 12 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, बाकी यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया है. घायलों का इलाज चल रहा है। जान गंवाने वालों को सरकार से मिलेगी आर्थिक मदद हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं।"

CM शिंदे ने मुआवजे का किया ऐलान

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रायगढ़ के खोपोली इलाके में स्थिति का जायजा लिया। रायगढ़ के खोपोली इलाके में एक बस के खाई में गिरने से 13 लोगों की मृत्यु हो गई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि 'यह बहुत ही दुखद घटना घटी है। पुलिस इसके कारणों की जांच करेगी। ऐसी घटना दोबारा ना हो इसके लिए निवारक कार्रवाई की जाएगी। एक उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया था। इस दुर्घटना में जिन लोगों की मृत्यु हुई उनके परिवारजनों को सरकार की तरफ से 5 लाख रुपए का मुआवज़ा दिया जाएगा। ब्लैक स्पॉट की पहचान कर उस पर कार्य किया जाएगा। मैंने खुद इसको लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता भी की है।

calender
15 April 2023, 11:41 AM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag