शीशगढ़ का चर्चित सुनील हत्याकांडः पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार

शीशगढ़ थाना क्षेत्र में हुए सुनील हत्याकांड में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को पुलिस ने मानपुर चौराहे से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह सभी आरोपी यहां से भागने की फिराक में थे, इससे पहले ही शीशगढ़ पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

बरेली। शीशगढ़ थाना क्षेत्र में हुए सुनील हत्याकांड में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को पुलिस ने मानपुर चौराहे से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह सभी आरोपी यहां से भागने की फिराक में थे, इससे पहले ही शीशगढ़ पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, सभी हत्यारोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। न्यायालय के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार, शीशगढ़ थाना क्षेत्र के जियानगला में सुनील (22) पुत्र आशाराम की तीन सितम्बर को प्रेम प्रसंग के मामले में हत्या कर दी गई थी।

मृतक के पिता का कहना था घटना वाले दिन उसका बेटा घर में सो रहा था। मृतक को पिता ने बताया कि रात में पता नहीं उनका बेटा कैसे बाग में पहुंच गया। वह बाग़ में कैसे पहुंच गया। बता दें कि बाग में ही सुनील का शव संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका मिला था। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी थी।

इसके बाद मृतक के पिता ने पड़ोस में रहने वाले एक परिवार पर रंजिश में हत्या करने की आशंका जताई थी। इस घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रदर्शन हुआ था। शीशगढ़ पुलिस ने अपनी एक बयान जारी कर बताया कि हत्यारोपियों ने पुलिस की पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार किया है।

वही पुलिस का कहना है कि जिले के वरिष्ठ अधिकारी मामले की गहनता से जांच कर रहे है। मृतक के बिसरा को संरक्षित किया जा रहा है। घटना स्थल की वीडियो ग्राफ़ी कराकर स्टेट लीगल एक्सपर्ट को भेजकर अग्रिम कार्रवाही कराई जा रही है।

calender
13 September 2022, 01:08 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो