देश और समाज में बड़े बदलाव के लिए महिलाओ का राजनीति में आना जरुरी - प्रियंका गांधी

देश और समाज में बड़े बदलाव के लिए महिलाओ का राजनीति में आना जरुरी - प्रियंका गांधी

Lalit Hudda
Lalit Hudda

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव/उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी जनता का दिल जीतने बुधवार को धर्मनगरी पहुंची। प्रियंका ने स्वामी मत्स्यगयेन्द्रनाथ मन्दिर में पूजन अर्चन कर उमड़ी नारी शक्ति का अभिवादन किया। मन्दिर में पूजन के बाद प्रियंका मन्दाकिनी नदी की बीच जल धारा पर बने मंच पर पहुंची। प्रियंका ने नारी शक्ति का आह्वान करते हिये कहा कि राजनीति में फैली हिंसा को समाप्त करने के लिए महिलाओं को आगे आना होगा। महिलाओं के राजनीति में आने से समाज और देश में बड़ा बदलाव होगा।

READ MORE: सलमान खान की लोगों से अपील कहा- वैक्सीन को लेकर न फैलाए भ्रम

बुधवार को प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की स्थिति बहुत खराब है। खाद की लाइन में खड़े कई लोगों ने जान गंवाई हैं। कोरोना काल में भाजपा सरकार खेल रही है। महिलाओं में जोश भरते हुए प्रियंका ने कहा कि बहुत हुआ इंतजार अब, सुनो द्रोपदी शस्त्र उठा लो अब गोविन्द न आयेंगे। कब तक आस लगावोगी, बिके हुए अखबारों से। महिलाओं के साथ बढ़े अपराधों की आड़ में सरकार पर हमला बोलते हुए प्रियंका ने कहा कि कैसी रक्षा मांग रही हो, दुशासन के दरबारों से। महिलाओं को एकजुट होकर राजनीति में अपना हक मांगना चाहिए। कांग्रेस 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देगी। उन्होंने प्रतिज्ञा पत्र महिलाओं को पढ़कर सुनाया। कहा कि किसानों का पूरा कर्जा माफ किया जायेगा।

महिलाओं को पार्टी के 40 प्रतिशत टिकट देने के ऐलान करते हुये कहा कि अभी मैंने 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने को कहा है। लोकसभा चुनाव में हम आबादी के बराबर 50 फीसदी टिकट महिलाओं को देंगे। प्रियंका ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यूपी में महिलाओं को कुछ नहीं मिला। कोरोना में जब प्रवासी बाहर से आ रहे थे तब यह सरकार बसें नहीं दे पाई। अब मोदी जी के कार्यक्रम के लिए हजारों बसें मिल गई हैं।

.
calender
17 November 2021, 01:57 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो