गोरखपुर: अखिलेश की रैली में उमड़ा जनशैलाब

गोरखपुर: अखिलेश की रैली में उमड़ा जनशैलाब

Lalit Hudda
Lalit Hudda

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में रैली कर रहे है। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा, ये चुनाव लोकतंत्र को बचाने का है। जो लोग इतने दिनों से किसानों की आवाज़ को नहीं सुन सके, आने वाले समय में कोई भी आंदोलन करेगा तो वो उसे कुचलने का काम करेंगे।

READ MORE: देश के टॅाप 3 थानों में शामिल हुआ दिल्ली का सदर बाजार

उन्होंने कहा, भाजपा को 2024 की चिंता नहीं करनी चाहिए। उन्हें 2022 में जनता के सवाल का जवाब देना चाहिए। महंगाई क्यों बढ़ी? पेट्रोल-डीज़ल के दाम क्यों बढ़े? किसानों की आय अब तक क्यों नहीं बढ़ी? युवाओं को रोज़गार क्यों नहीं मिले? आगे उन्होंने कहा, बढ़ने और कटने वाले वोटरों के नाम की सूची चुनाव आयोग ने जारी नहीं की है। जबकि चुनाव आयोग को सूची जारी करनी चाहिए ताकि हम जान सकें कि कौन से वोट बढ़े हैं और कौन से वोट कटे हैं।

यह भी पढ़े---

पिछले विधानसभा चुनाव 2017 में प्रधानमंत्री मोदी की लहर पर सवार यूपी ने भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया था। भाजपा के संगठन के हिसाब से बंटे सभी क्षेत्रों में उसे अप्रत्याशित सफलता मिली थी। गोरखपुर क्षेत्र (बस्ती, गोरखपुर और आजमगढ़ मंडल) की 62 विधानसभा सीटों में से भाजपा और उसके सहयोगियों को 46 सीटे मिली थी। पर इसी क्षेत्र की आजमगढ़ जिले में भाजपा चारों खाने चित्त हो गयी थी।

आजमगढ़ की 10 विधानसभा सीटों में पांच पर समाजवादी पार्टी ने कब्जा जमाया था, बसपा के खाते में 4 सीटें गयीं थी 1 सीट जीतकर भाजपा ने अपना खाता खोला था। आजमगढ़ जिले की दो लोकसभा सीटें 2019 के चुनाव में भाजपा को दोनों में हार मिली थी। आजमगढ़ हमेशा से सपा का मजबूत गढ़ रहा है।

.
calender
13 November 2021, 09:22 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो