मेरठ में CM योगी ने टोक्यो पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन करने प्रतिभाओं को किया सम्मानित

मेरठ में CM योगी ने टोक्यो पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन करने प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Lalit Hudda
Lalit Hudda

आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद मेरठ पहुंचे। जहां उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान टोक्यो पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन करके देश का मान बढ़ाने वाले प्रतिभाओं को सम्मनित किया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, मेरठ में खेल उत्पादों की अपनी एक गुणवत्ता है और ना केवल देश के अंदर बल्कि दुनिया के अंदर भी उसकी मांग है। शासन स्तर पर उसे जो प्रोत्साहन मिलना चाहिए था उसकी कमी पहले दिखाई देती थी। 2018 के बाद उसमें जो तीव्रता आई है वह अभिनंदनीय है। यूपी सरकार मेरठ में एक स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी दे रही है। इसके लिए मैं आप सभी मेरठवासियों को हृदय से बधाई देता हूं व सभी खिलाड़ियों का अभिनंदन करता हूं।

READ MORE: जौनपुर मेें हुआ हदसाः मालगाड़ी की 21 बोगी पलटी

उन्होंने कहा, यूपी सरकार दिव्यांग खिलाड़ियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। ओलंपिक व पैरालंपिक खेलों में प्रदेश के पदक विजेताओं को स्वर्ण पर ₹06 करोड़, रजत पर ₹04 करोड़ व कांस्य पर ₹02 करोड़ की सम्मान राशि दी जा रही है। मेरठ में बनने वाले खेल के सामानों की अपनी विशिष्ट गुणवत्ता है। इसकी न केवल देश बल्कि दुनिया में व्यापक डिमांड है। वर्ष 2018 के उपरांत इस क्षेत्र में आई तीव्रता अभिनंदनीय है।

नोएडा के डीएम सुहास एलवई की सरहाना करते हुए योगी ने कहा, टीम वर्क का एक बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत करते हुए गौतमबुद्धनगर के DM श्री सुहास एलवई जी ने जो प्रदर्शन टोक्यो पैरा-ओलम्पिक में किया, वह अत्यंत सराहनीय व अभिनंदनीय है।
इसके लिए मैं उनको हृदय से बधाई व शुभकामनाएं देता हूं।

.
calender
11 November 2021, 09:51 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो