सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन: आज देश के अंदर 10 करोड़ लोगों को आवास मिल गए हैं- योगी

सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन: आज देश के अंदर 10 करोड़ लोगों को आवास मिल गए हैं- योगी

Lalit Hudda
Lalit Hudda

आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, इतिहास ने अशोक या चंद्रगुप्त मौर्य को महान नहीं बताया बल्कि चंद्रगुप्त मौर्य से हारने वाले सिकंदर को महान बताया, देश के साथ कितना धोखा हुआ है। इतिहासकार इन सब मुद्दों पर मौन हैं, अगर सच्चाई भारतवासियों के मन में आ जाएगी तो समाज और देश खड़ा हो जाएगा।

READ MORE: मायावती से मिलने दिल्ली पहुंची प्रियंका, मां के निधन पर जयाया शोक

उन्होंने कहा, 2014 के पहले आवास योजना का लाभ चेहरा देखकर मिलता था, सत्ताधारी दल के हैं तो मिलेगा। विधायक आपकी जाति का है तो मिलेगा नहीं तो नहीं मिलेगा। आज देश के अंदर 10 करोड़ लोगों को आवास मिल गए हैं।

योगी ने कहा, आज़ादी के बाद पिछली सरकारों के कालखंड में कभी भी ऐसा कोई कार्य नहीं हुआ जो कहा जा सके कि भारत के गौरव को आगे बढ़ाता हो। जो लोग विभाजन की बात करते हैं वो एक प्रकार से प्रत्यक्ष रूप से तालिबानीकरण को समर्थन देने का कार्य करते हैं।

.
calender
14 November 2021, 08:40 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो