किसानों का इंकलाब होगा, 22 में बदलाव होगा: अखिलेश यादव

किसानों का इंकलाब होगा, 22 में बदलाव होगा: अखिलेश यादव

Lalit Hudda
Lalit Hudda

साल 2022 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है। उससे पहले राजनैतिक गलियारों में सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जनपद मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना पहुंचे। जहा उन्होंने कश्यप महा सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित किया। अखिलेश की रैली में काफी तागाद में भीड़ देखने को मिली।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा, अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यहां पर कार्यक्रम बहुत दिनों बाद हो रहा है। यहां पर पिछली तारीख पर बारिश के कारण नहीं पहुंच पाए। दूसरी तारीख पर भी हमारे नेता घबरा रहे थे कि लोग आ पाएंगे या नहीं। आपका उत्साह बता रहा है कि आने वाले समय मे उत्तर प्रदेश की सरकार बदलने का फैसला जनता ने ले लिया है। उन्होंने कहा कि इस बार किसानों और गरीबों ने तय कर लिया है कि भाजपा का सफाया करके रहेंगे।

read more: मेरठ में CM योगी ने टोक्यो पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन करने प्रतिभाओं को किया सम्मानित

उन्होंने कहा, बहुत सारे गठबंधन भी होने हैं। समाजवादी पार्टी का गठबंधन होने जा रहा है। कई दलों को साथ लिया है। बहुत ज़ल्द आने वाले समय में और दलों के साथ भी गठबंधन होगा।

यूपी सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अखिलेश ने कहा, उन्होंने कहा कि सीएम कहते रहते हैं कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति अच्छी है लेकिन, मैं कई उदाहरण दे सकता हूं कि कैसे भाजपा सरकार के तहत निर्दोष लोग मारे गए। अखिलेश यादव ने उदाहरण देते हुए कहा कि एक युवक को पुलिस ने उठा लिया और पीट-पीट कर मार डाला। यूपी में भाजपा सरकार में हिरासत में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। उन्होंने यूपी पुलिस पर भी सवाल उठाए हैं।

.
calender
11 November 2021, 10:34 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो