उत्तराखंड के 12वें CM बनें पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड के 12वें CM बनें पुष्कर सिंह धामी

Janbhawana Times
Janbhawana Times

पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनियता की शपथ ली। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने धामी और उनके मंत्रिमंडल को शपथ दिलवाई।  उत्तराखंड में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनकर धामी ने रिकॉर्ड बनाया है। 2022 के विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा हाईकमान ने उन्हें रिपीट करने का फैसला लिया है।

पुष्कर सिंह धामी के साथ 8 मंत्रियों के  नाम भी एलान किए गए है। जिनमें सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, रेखा आर्य और प्रेमचंद अग्रवाल ने भी शपथ ली। सितारगंज से विधायक सौरभ बहुगुणा और बागेश्वर विधायक चंदन राम पहली बार कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं।

PM मोदी, अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा,  यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ व भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व कई  वीवीआईपी की मौजूदगी में देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। 

शपथ ग्रहण के बाद धामी सरकार में होगी पहली कैबिनेट बैठक  शपथ ग्रहण समारोह के ठीक बाद धामी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होगी। कैबिनेट बैठक में धामी कुछ बड़ा ऐलान कर सकते हैं। विधानसभा चुनाव 2022 से पहले धामी ने उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड लाने की बात कही थी। सूत्रों की बात माने धामी मंत्रिमंडल यूनिफॉर्म सिविल कोड पर कोई बड़ा फैसला ले सकती है।

calender
23 March 2022, 04:05 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो