जान हथेली पर लेकर बांग्लादेश से सीमापार कर चॉकलेट खाने भारत आता था शख्स

सीमा सुरक्षा बल (BSF) की टीम ने त्रिपुरा के सिपाहिजाला ने भारत की सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे एक लड़के को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार लड़के का नाम इमाम होसैन है जो बिना सही कागजात के भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

सीमा सुरक्षा बल (BSF) की टीम ने त्रिपुरा के सिपाहिजाला ने भारत की सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे एक लड़के को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार लड़के का नाम ईमान हुसैन है जो बिना सही कागजात के भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था। जब सेना ने इस लड़के से पूछताछ की तो उसने भारत आने की एक अजीबोगरीब वजह बताई। जिसको जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आप सभी ने बॉलीवुड मूवी बजरंगी भाईजान तो देखी ही होगी।

इस मूवी में जिस तरह सलमान खान सीमा पर लगे कटीलें तारों के नीचे से पाकिस्तान में एंट्री करने की कोशिश करता है। ठीक वैसे ही यह लड़का एक नदी को पार करके भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश करता है। पूछताछ के दौरान लड़के ने सेना को बताया कि वह पहली बार यहां नहीं आया, बल्कि वह रोज ऐसे ही आता है। पूछताछ के दौरान लड़के ने बताया कि वह अपनी पसंदीदा चॉकलेट खरीदने यहां आता था। लड़के की इस बात को सुकर सब चौंक गए।

लड़के के पास से पुलिस को बांग्लादेशी मुद्रा भी मिली है, लेकिन कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है। फिलहाल लड़के के परिवार से भी संपर्क किया जा रहा है। गिरफ्तार बांग्लादेशी लड़के ईमान हुसैन ने बताया, वह रोजाना सीमा पर लगे तारों के बीच के गैप से निकलकर छोटी नदी में पहुंचता है। जिसके बाद वह लड़का तैरकर त्रिपुरा के कलामचौरा गांव आता था। जिसके बाद बीएसएफ टीम ने उसको गिरफ्तार किया और स्थानीय पुलिस को दे दिया। बाद में कोर्ट ने उसको 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा दिया।

calender
18 April 2022, 01:55 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो