Viral Video: शादियों में मस्ती, मजाक और गजब के किस्से अक्सर देखने और सुनने को मिलते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. शादी के मंडप में दुल्हन की ऐसी हरकतें देखने को मिलीं, जिसने दूल्हा और बारातियों को सदमे में डाल दिया. मामला ऐसा हुआ कि दूल्हा मंडप छोड़कर भाग खड़ा हुआ और बाराती भी हैरान होकर सीन को देखते रह गए.
दुल्हन ने की अजीबोगरीब हरकतें
आपको बता दें कि वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दुल्हन स्टेज पर बैठी हुई है. दूल्हा वरमाला लेकर उसके पास खड़ा है और दोनों के पीछे कुछ रिश्तेदार भी नजर आ रहे हैं. सबकुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन तभी दुल्हन अचानक अपनी आंखों को अजीब ढंग से घुमाने लगती है. इसके बाद वह जोर-जोर से हंसने लगती है और अपने बाल खोलकर सिर हिलाने लगती है. वहीं बता दें कि दुल्हन का यह रूप देखकर दूल्हा सहम गया और तुरंत मंडप छोड़कर भाग गया. बाराती भी सदमे में रह गए. शादी का यह सीन किसी हॉरर फिल्म के दृश्य जैसा लगने लगा.
वीडियो हुआ वायरल, यूजर्स ने लिए मजे
वहीं आपको बता दें कि इस हैरान कर देने वाले वीडियो को इंस्टाग्राम पर just_crazy_thingss नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ''पूरा दूल्हा समाज सदमे में है.'' बता दें कि वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स की झड़ी लगा दी. एक यूजर ने लिखा, ''भाई की किस्मत अच्छी है, शादी से पहले ही चुड़ैल का रूप सामने आ गया.'' वहीं, दूसरे ने कहा, ''यह शादी नहीं, हॉरर शो लग रहा है.''
सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
इसके अलावा आपको बता दें कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इसे हजारों लाइक्स और व्यूज मिल चुके हैं. लोग इसे देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. हालांकि, इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है. First Updated : Friday, 24 January 2025