पाकिस्तान में वायरल हुई ‘कॉकरोच आवामी पार्टी’, मीम देखकर छूट जाएगी हंसी

भारत में कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर “Cockroach Janata Party” नाम का एक मीम ट्रेंड शुरू हुआ था, जो अब पाकिस्तान में “Cockroach Awami Party” के नाम से वायरल हो रहा है. खास बात है लोग इस मीम पर खूब हंस रहे है और इसे एक एंटरटेनमेंट के तौर पर देख रहे है. 

Yashika Jandwani

नई दिल्ली: सोशल मीडिया की दुनिया में कब कौन-सा ट्रेंड लोगों के बीच छा जाए और वो पड़ोसी देशों तक पहुंच जाए, इसका अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है. बता दें, इन दिनों ऐसा ही एक मजेदार और सरकास्टिक ट्रेंड भारत से निकलकर पाकिस्तान तक पहुंच गया है. दरअसल, भारत में कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर “Cockroach Janata Party” नाम का एक मीम ट्रेंड शुरू हुआ था, जो अब पाकिस्तान में “Cockroach Awami Party” के नाम से वायरल हो रहा है. खास बात है लोग इस मीम पर खूब हंस रहे है और इसे एक एंटरटेनमेंट के तौर पर देख रहे है. 

सोशल मीडिया पर वायरल 

बता दें, यह मीम किसी पॉलिटिकल पार्टी से जुड़ा हुआ नहीं था बल्कि इंटरनेट यूजर्स द्वारा मजाकिया अंदाज में बनाया गया एक सटायर था. लेकिन देखते ही देखते यह ट्रेंड इतना पॉपुलर हो गया कि इंस्टाग्राम, एक्स और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर इसके मीम्स और वीडियो तेजी से शेयर होने लगे. इसके साथ ही कई कंटेंट क्रिएटर्स ने इसे अपने स्टाइल में भी क्रिएट किया है. यहीं वजह है इसकी पॉपुलैरिटी और भी तेजी बढ़ गई है. 

क्या है Cockroach Awami Party? 

अब यही ट्रेंड पाकिस्तान में भी लोगों का ध्यान खींच रहा है. वहां इसे “Cockroach Awami Party” नाम दिया गया है. बता दें, पाकिस्तानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और मीम पेज इसे स्थानीय राजनीतिक संदर्भों के साथ जोड़कर मजेदार वीडियो और रील्स बना रहे हैं. कई वायरल क्लिप्स में लोग ट्रेडिशनल पॉलिटिकल पार्टियों जैसे PTI, PML-N और PPP का जिक्र करते हुए अचानक “Cockroach Awami Party” को एक ऑप्शन के रूप में सामने लाते हैं, जिससे दर्शकों को हंसी भी आती है और राजनीति पर कटाक्ष भी देखने को मिलता है.

यूजर्स ने किया रिएक्ट 

यह ट्रेंड खासतौर पर इंस्टाग्राम रील्स और शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म्स के जरिए तेजी से फैल रहा है. सोशल मीडिया पर लोग इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ यूजर्स इसे बेहद मजेदार बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे राजनीति और नेताओं पर व्यंग्य करने का नया तरीका मान रहे हैं. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि “नाम चाहे कुछ भी रख लो, असली खेल तो वही है.” फिलहाल यह ट्रेंड भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में चर्चा का विषय बना हुआ है और इंटरनेट यूजर्स इसे खूब शेयर कर रहे हैं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो